क्रिकेट के मैदान से जुड़ी 10 बड़ी खबरों पर एक नज़र : 14 फरवरी 2017 1

इस लेख के माध्यम से हम आपके पास तक लेकर आयें हैं, क्रिकेट के मैदान से जुड़ी दिनभर की दस सबसे बड़ी खबरे. मंगलवार, 14 फरवरी के दिन क्या क्या हुआ क्रिकेट की दुनिया में. आइये जानते हैं… धोनी के बाद अब इस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी पर बनेगी बायोपिक रणवीर कपूर होंगे मुख्य भूमिका में 

https://youtu.be/LpMFYVZr1vo

Advertisment
Advertisment

आइये डालते हैं, एक नज़र दिनभर की 10 बड़ी खबरों पर-

1] ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए मेजबान भारतीय टीम की घोषणा कर दी गयी हैं. भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया हैं, जो टीम बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी वो ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरूआती दो टेस्ट मैचों में खेलती हुई दिखाई देंगी. विडियो: ग्लेन मैक्सवेल ने टॉम लाथम से पूछ डाले ऐसे सवाल कि लाथम ने बना डाला ऑस्ट्रेलिया का ही मजाक                                                                                                                                                                                                                            2] भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज़ वीवीएस लक्षमण के अनुसार, भारतीय दौरे पर आने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम के स्पिन गेंदबाजों के पास अनुभव की कमी हैं, इसलिए शायद टीम भारत को हराने में कामयाब नही हो सकती. राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्षमण विश्व के सबसे बढ़िया बल्लेबाज़ : मोहम्मद आसिफ
3] भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर ने संसद आदर्श ग्राम योजना के चलते महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले के गाँव डोंजा के विकास की जिम्मेदारी उठा ली है. इससे पहले भी सचिन तेंदुलकर एक गाँव का विकास कर चुके है और वह गाँव आंध्र प्रदेश के नेल्लोरे जिले का पुत्तमराजू कंद्रिगा है.  रिकी पोंटिंग ने माना सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए विराट कोहली को लग जायेगा इतना समय
4] भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के अनुसार, जब तक विराट कोहली भारत के बाहर विदेश में जाकर बतौर कप्तान अच्छा प्रदर्शन नहीं करेंगे तब तक वह अच्छे कप्तान नहीं बन सकते. ऑस्ट्रेलिया की टीम 4-0 से हारेंगी : सौरव गांगुली
5] वीरेंद्र सहवाग ने अपने दिए एक बयान में कहा, कि  “मेरे लिए मेरे सबसे पसंदीदा कप्तान सौरव गाँगुली थे, क्योंकि वह हमेशा ही मेरे ऊपर मेरी बल्लेबाज़ी के दौरान किसी भी तरह के दवाब की बात नहीं करते थे, वह हमेशा ही मुझसे मेरे स्वभाविक खेल को खेलने की कहते थे.” वीरू की नयी पारी के समर्थन में उतरे भारतीय टीम के दिग्गज
6] ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के बारे में बात करते हुए कहा, “विराट कोहली इस समय बहुत अच्छी फॉर्म में चल रहे है, लेकिन हमारे पास उनकी इस फॉर्म को रोकने का प्लान है और हम अभी उस प्लान के बारे में किसी को नहीं बताना चाहते.”  विराट कोहली के नाम पर आखिर क्यों भड़की अनुष्का शर्मा
7] पकिस्तान की टीम के सलामी बल्लेबाज़ नासिर जमशेद को एंटी करप्शन कोड के उल्लंघन करने के आरोप में सस्पेंड किया गया हैं. नासिर जमशेद तीसरे ऐसे खिलाड़ी बने हैं, जिनको पीसीबी ने पाकिस्तान सुपर लीग के करप्शन में सस्पेंड किया हैं. OMG: विराट कोहली कों लेकर कुछ ऐसा कह गयी आलिया भट्ट कि अनुष्का से माँगनी पड़ी माफ़ी
8] कर्नाटक के खेल मंत्री प्रमोद माधवराज ने ये वादा किया हैं, कि नेत्रहीन टीम के कर्नाटक राज्य के 2 खिलाड़ी प्रकाश जयरामाई और आर सुनिल को जॉब देंगे और इसके साथ ही दोनों खिलाड़ीयों को कर्नाटक सरकार की तरफ से 7-7 लाख रुपये का ईनाम देने की भी घोषणा की हैंयुवराज सिंह की ऐतिहासिक पारी देखने के बाद रील लाइफ के धोनी ने कहा कुछ ऐसा, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पायेंगे
9] माइकल वॉन ने जो रूट के नये कप्तान बनाये जाने के बाद अपने टेलीग्राफ़ कॉलम में लिखा, “रूट तैयार है, इसमें कोई संदेह नहीं हैं. मैं चकित था जब लोगों ने कहा कि वह तैयार नहीं हैं.” कुंबले ने बांग्लादेश क्रिकेट की स्पिन गेंदबाज़ी के कोच के लिए दिया सुनील जोशी का नाम
10] रवि अश्विन के बारे में बात करते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने कहा, “रवि अश्विन इस समय गेंदबाज़ी के डॉन ब्रेडमैन है. उनकी गेंदबाज़ी के रिकॉर्ड उसी तरह है, जैसे बल्लेबाज़ी में डॉन ब्रेडमैन के रिकॉर्ड थे.”   टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने से पहले इस दबाव में थे रविचंद्रन अश्विन 

Akhil Gupta

Content Manager & Senior Writer at #Sportzwiki, An ardent cricket lover, Cricket Statistician.