top 3 indian players flop in ipl 2023 raised concern before WTC final

आईपीएल 2023 (IPL 2023) का लीग चरण मैच अब समाप्त हो चुका है। 23 मई से प्लेऑफ की शुरुआत हो जाएगी। इसी बीच गुजरात ने बैंगलोर को हराकर प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया है। RCB के बाहर होने से मुंबई इंडियंस को फायदा हुआ है और ये टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

इसी के साथ आईपीएल 2023 (IPL 2023) में प्लेऑफ की 4 टीमें कौन सी हैं, इसकी तस्वीर अब साफ़ हो चुकी है। गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपरकिंग्स, लखनऊ सुपर जाइंट्स और मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

वहीं, आईपीएल 2023 (IPL 2023) के बाद WTC फाइनल का मुकाबला खेला जाना है लेकिन इस सीजन में तीन ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिनके ख़राब फॉर्म में कोच द्रविड़ की चिंता बढ़ा दी है। आइये जानते हैं, उनके बारे में।

रोहित शर्मा

इस लिस्ट में टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का है जिनके आईपीएल 2023 (IPL 2023) के खराब फॉर्म ने कोच द्रविड़ की चिंता बढ़ा दी है। रोहित की टीम मुंबई प्लेऑफ में जा चुकी है लेकिन अब तक खेले गए मैचों में हिटमैन कोई छाप नहीं छोड़ सके हैं।

हैदराबाद के खिलाफ भी आखिरी लीग मैच में उन्होंने अर्धशतक जमाया लेकिन कछुए की रफ़्तार से। इस सीजन में वो सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 24 वें स्थान पर हैं। 14 मैचों में उनके बल्ले से मात्र 313 रन ही निकले हैं, जिसमे मात्र 2 अर्धशतक शामिल हैं।

शार्दुल ठाकुर

इस लिस्ट में दूसरा नाम शार्दुल ठाकुर है जिनके आईपीएल 2023 (IPL 2023) के खराब फॉर्म ने कोच द्रविड़ की चिंता बढ़ा दी है। शार्दुल एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं लेकिन उनके ख़राब प्रदर्शन ने WTC फाइनल के लिए उनके चयन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कोलकाता की तरफ से 11 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से मात्र 113 रन निकले हैं जबकि गेंदबाजी में वो मात्र 7 विकेट ही हासिल पाए हैं।

रविचंद्रन अश्विन

इस लिस्ट में तीसरा नाम रविचंद्रन अश्विन का है जिनके आईपीएल 2023 (IPL 2023) के ख़राब प्रदर्शन ने कोच द्रविड़ की चिंता बढ़ा दी है। इस सीजन में अश्विन का प्रदर्शन ख़राब रहा है। उन्होंने राजस्थान की तरफ से खेले हुए 13 मुकाबले खेले और मात्र 14 विकेट ही अपने नाम कर पाए। वहीं, बल्लेबाजी में अश्विन कोई छाप नहीं छोड़ सके। उन्होंने 13 मुकाबले खेले और 10 पारियों में महज 67 रन बनाए।

ये भी पढें: सहवाग-कोहली या रोहित के साथ नहीं अपने रुमर ससुर के साथ ओपनिंग करना चाहते हैं शुभमन गिल, इंटरव्यू में किया बड़ा खुलासा