टॉप-9 क्रिकेट बोर्ड जो देते हैं अपने खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा सैलरी 1

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों के लिए सालाना कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है। क्रिकेट खेलने वाले सभी प्रमुख देश अपने खिलाड़ियों को सालाना कॉन्ट्रैक्ट देते हैं। इसमें उन्हें देश के लिए खेलने पर सैलरी दी जाती है। भारत समेत अन्य देशों की क्रिकेट बोर्ड भी अपने खिलाड़ियों को यह कॉन्ट्रैक्ट देती है। कॉन्ट्रैक्ट सभी खिलाड़ियों को नहीं दिया जाता। यह सिर्फ उन्हें मिलता है, जो अगले एक साल तक लगातार टीम में चयन होना तय होता है।

आज हम आपको सबसे ज्यादा सैलरी देने वाली बोर्ड के बारे में बताते हैं।

ऑस्ट्रेलिया

टॉप-9 क्रिकेट बोर्ड जो देते हैं अपने खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा सैलरी 2

Advertisment
Advertisment

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने विश्व कप से ठीक पहले खिलाड़ियों को सालाना कॉन्ट्रैक्ट दिया था। बोर्ड ग्रेड या फॉर्मेट के अनुसार खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट नहीं देती। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा सैलरी टीम के पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ को मिलती है। एशेज 2019 में अपने बल्ले से लोहा मनवाने वाले स्मिथ को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया 1.400 मिलियन डॉलर देती है। यानि उन्हें करीब 10 करोड़ रूपये मिलते हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया सबसे ज्यादा सैलरी देने के मामले में पहले स्थान पर है।

कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट:

पैट कमिंस, नाथन कूल्टर-नाइल, एलेक्स केरी, आरोन फिंच, उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्कस हैरिस, ट्रैविस हेड, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन, ग्लेन मैक्सवेल, शॉन मार्श, टिम पेन, जेम्स पैटिनसन, झे रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा