किसने क्या कहा: सोशल मीडिया पर एक बार फिर हुई महेंद्र सिंह धोनी की जमकर आलोचना, फैन ने कहा 'सन्यास ले लो धोनी' 1

शनिवार, 10 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच छह एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला का चौथा मुकाबला खेला गया. दोनों देशों के टीमों के बीच यह बड़ा मैच जोहान्सबर्ग के न्यू वंडर्स क्रिकेट, स्टेडियम में खेला गया. जहाँ मेजबान साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने पहली बार वनडे सीरीज में जीत का स्वाद चखा.

आप सभी की जानकारी के लिए बता दे, कि चौथा एकदिवसीय मुकाबला दक्षिण अफ्रीका की टीम ने एडेन मार्करम की अगुवाई में पूरे 5 विकेट (D/L) से जीतकर अपने नाम किया.

Advertisment
Advertisment

धोनी की हुई आलोचना 

किसने क्या कहा: सोशल मीडिया पर एक बार फिर हुई महेंद्र सिंह धोनी की जमकर आलोचना, फैन ने कहा 'सन्यास ले लो धोनी' 2

जोहान्सबर्ग वनडे के दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से चर्चा का एक बड़ा और मुख्य कारण बन गये. जोहान्सबर्ग एकदिवसीय में एमएस धोनी ने 43 गेंदों का सामना करते हुए 42 रनों की नाबाद पारी खेली. अपनी पारी के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने कुल तीन चौके और एक छक्का लगाया.

बस धोनी की इसी पारी को लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ा बवाल देखने को मिल गया. ट्वीटर पर एमएस धोनी को धीमी पारी की खेल प्रेमियों ने जमकर आलोचनाये शुरू कर दी. किसी फैन ने उनकी तुलना दक्षिण अफ्रीकी टीम के पुछल्ले बल्लेबाजो से की, तो किसी ने कहा की अब तो रिटायर हो जाओ…

Advertisment
Advertisment

आइये डालते हैं, एक नजर किसने धोनी को लेकर क्या कहा:-

https://twitter.com/kmalex74/status/962472295791919104?ref

Akhil Gupta

Content Manager & Senior Writer at #Sportzwiki, An ardent cricket lover, Cricket Statistician.