IPL AUCTION 2020: 15.5 करोड़ की रकम पाकर सोशल मीडिया पर छाए पैट कमिंस, तो उड़ा इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का मजाक 1

ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को कोलकाता नाईट राइडर्स ने अपने साथ जोड़ लिया है। 15.50 करोड़ की सबसे बड़ी बोली लगाकर टीम ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया है। उन्हें खरीदने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों ने लगातार बोली लगाई लेकिन अंत में केकेआर ने बाजी मारी। वह पहले भी केकेआर के लिए खेल चुके हैं।

सबसे महंगे तेज गेंदबाज

IPL AUCTION 2020: 15.5 करोड़ की रकम पाकर सोशल मीडिया पर छाए पैट कमिंस, तो उड़ा इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का मजाक 2

Advertisment
Advertisment

पैट कमिंस आईपीएल नीलामी इतिहास के सबसे महंगे तेज गेंदबाज हो गये हैं। वहीं वह नीलामी में बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। इससे पहले युवराज सिंह 16 करोड़ रूपये में बिक चुके हैं।

कमिंस इस समय टेस्ट में दुनिया के नंबर एक गेंदबाज हैं और लगातार 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। इसी वजह  से सभी टीमें उन्हें खरीदने की तरफ जा रहे थे। वह आईपीएल में बिकने वाले सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी भी हैं।

सोशल मीडिया पर छाए

15 करोड़ 50 लाख में बिकने के बाद पैट कमिंस सोशल मीडिया पर छा गये हैं। सभी को उम्मीद थी कि उन्हें बड़ी रकम मिलेगी लेकिन इतनी बड़ी रकम की उम्मीद किसी को नहीं थी। इसके साथ ही मिचेल स्टार्क नीलामी में नहीं आये हैं और इसी वजह से उनका काफी मजाक बन रहा है।

आईये देखते हैं, किसने क्या कहा 

Advertisment
Advertisment

 

 

https://twitter.com/RaviRawat737/status/1207617275039121408?s=20