अजिंक्य रहाणे छोटी गेंदों पर जूझकर हुए आउट, लोग पूछ रहे 'किस लाइन में आ गए हैं आप' 1

भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में जूझते दिखे। काइस्चर्च टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड की पारी 235 रनों पर सिमट गई। पहली पारी में 242 रन बनाने वाली भारतीय टीम को 7 रनों की बढ़त मिली। टीम को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

छोटी गेंद पर जूझे रहाणे

अजिंक्य रहाणे छोटी गेंदों पर जूझकर हुए आउट, लोग पूछ रहे 'किस लाइन में आ गए हैं आप' 2

Advertisment
Advertisment

अजिंक्य रहाणे ने विदेशी पिचों पर घरेलू मैदानों से बेहतर प्रदर्शन किया है। न्यूजीलैंड के पिछले दौरे पर भी उन्होंने शतक बनाया था। इस बार ऐसा नहीं कर पाए। वह पटकी हुई गेंदों पर लगातार जूझते नजर आ रहे थे।

43 गेंदों पर 9 रनों की पारी खेलने के बाद वह नील वैगनर की गेंद पर आउट हो गए। वह छोटी गेंद का इंतजार कर रहे थे, लेकिन गेंद नीचे रही और उनके बल्ले पर लगने के बाद विकेट पर जाकर लगी।

सोशल मीडिया के निशाने पर आए

भारतीय बल्लेबाजों को छोटी गेंद पर जूझना पहली बार नहीं हुआ है। कई बल्लेबाज छोटी गेंदों के खिलाफ जूझते नजर आए हैं। अजिंक्य रहाणे के इस पारी के बाद वह सोशल मीडिया के निशाने पर आ गए हैं।

 

Advertisment
Advertisment

 

https://twitter.com/Boomrah_/status/1233989337194340358?s=20

https://twitter.com/SuranaRitesh/status/1233992083263938560?s=20