DD vs MI: कैफ से लेकर हर्षा भोगले तक सबने बाँधे मुंबई के तारीफों के पूल, राहुल द्रविड़ को ठहराया गया हार का जिम्मेदार 1

आईपीएल में आज दिन का दूसरा मुकाबला दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियन्स की टीम के बीच खेला गया. यह मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला के मैदान में खेला गया. जहाँ दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम के कप्तान ज़हीर खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. विडियों- बासिल थाम्पी के द्वारा पोलार्ड का कैच छुटते ही कप्तान रैना ने सरेआम ये क्या किया, हैरान रह गये खुद रोहित शर्मा

टॉस हारकर पहले खेलते हुए मुंबई इंडियन्स की टीम ने 212/3 का स्कोर बनाया. 213 रनों के विशाल लक्ष्य के सामने मेजबान दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम मात्र 66 रन बना सकी और ऑल आउट हो गयी. मुंबई इंडियन्स ने यह मुकाबला 146 रनों के बड़े अंतर से जीतकर अपने नाम किया.

Advertisment
Advertisment

इसी जीत कर साथ जहाँ मुंबई इंडियन्स की टीम ने प्ले ऑफ़ में अपनी जगह पक्की कर ली हैं, तो वही दिल्ली डेयरडेविल्स आईपीएल 10 से बाहर हो गयी हैं.

लेंडल सिमंस और किरोन पोलार्ड का तूफान 

मुंबई इंडियन्स की पारी के दौरान आईपीएल 10 में अपना पहला मुकाबला खेल रहे सलामी बल्लेबाज़ लेंडल सिमंस और कीरों पोलार्ड ने सभी को खासा प्रभावित किया. लेंडल सिमंस ने जहाँ 43 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली, तो किरोन पोलार्ड ने भी शानदार और खोफनाक अंदाज़ में खेलते हुए केवल 35 गेंदों में 63 रन बना डाले. इन दोनों खिलाड़ियों के साथ साथ युवा ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या ने भी 29 रनों की नाबाद और तेज तरार पारी खेली.  रोहित शर्मा ही नहीं बल्कि ये खिलाड़ी भी है चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सलामी बल्लेबाज़ी के प्रबल दावेदार

निराश किया दिल्ली ने 

Advertisment
Advertisment

दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम का कोई भी खिलाड़ी एक बड़ी या जिम्मेदारी भरी पारी नहीं खेल सका. पिछले मैच में शानदार शतकीय और मैच जीताऊ साझेदारी निभाने वाले संजू सैमसन और ऋषभ पन्त दोनों ही खिलाड़ी बिना खाता खोने ही चलते बने. दिल्ली डेयरडेविल्स ने वाकई में सभी को बेहद निराश किया.

सोशल मीडिया पर क्या कह रहे हैं खेल प्रेमी 

दिल्ली के खराब प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर सभी ने दिल्ली की पूरी टीम का जमकर मजाक उड़ाया. एक खेल प्रेमी ने तो दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम के मेंटर राहुल द्रविड़ को टीम का हार का सबसे बड़ा दोषी तक बता दिया.  रोहित शर्मा के जन्मदिन पर युवराज सिंह ने रितिका से लगाई ये खास गुहार

आइये डालते हैं, एक नज़र किसने क्या कहा:-

https://twitter.com/kamaalrkhan/status/860899105849192448

https://twitter.com/guptaakhil92/status/860912784791322624

https://twitter.com/HrushikeshVaze/status/860901919191175168

https://twitter.com/Anupam183/status/860902068491403264

https://twitter.com/KOHLI_Scores/status/860903529766146052

https://twitter.com/iranbir/status/860903424287805440

Akhil Gupta

Content Manager & Senior Writer at #Sportzwiki, An ardent cricket lover, Cricket Statistician.