CWC 2019, INDvsAUS: भारतीय टीम की जीत के बाद सोशल मीडिया पर छाए ये खिलाड़ी, वहीं इनका बना मजाक 1

आईसीसी विश्व कप 2019 में भारतीय टीम ने लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है वहीं गत विजेता ऑस्ट्रेलिया की यह टूर्नामेंट में पहली हार है। भारत ने इस मैच को 36 रनों से अपने नाम किया। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया की यह लगातार 10 वनडे मैचों में जीत के बाद हार का मुंह देखना पड़ा है।

भारत की शानदार बल्लेबाजी

CWC 2019, INDvsAUS: भारतीय टीम की जीत के बाद सोशल मीडिया पर छाए ये खिलाड़ी, वहीं इनका बना मजाक 2

Advertisment
Advertisment

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने टीम को शंदत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 127 रनों की साझेदारी बनाई। रोहित शर्मा ने 57 रन बनाये वहीं शिखर धवन ने 117 रनों की पारी खेली।

कप्तान विराट कोहली ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 77 गेंदों में 82 रन बनाये।हार्दिक पांड्या ने 48, महेंद्र सिंह धोनी ने 27 और केएल राहुल ने 11 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को 352 रनों तक पहुंचा दिया।

गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

CWC 2019, INDvsAUS: भारतीय टीम की जीत के बाद सोशल मीडिया पर छाए ये खिलाड़ी, वहीं इनका बना मजाक 3

ऑस्ट्रेलिया के पास विस्फोटक बल्लेबाज हैं लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शुरू से ही दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसी दबाव की वजह से आरोन फिंच रन आउट हो गये। इसके बाद डेविड वॉर्नर और स्टीवन स्मिथ ने अच्छी साझेदारी बनाई लेकिन दोनों तेजी से रन बनाने में असफल रहे।

Advertisment
Advertisment

नीचे के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की लेकिन इस क्रम में लगातार विकेट भी गिरे। अंत में भारत ने इस मैच में 36 रनों से अपने नाम किया।

 

https://twitter.com/RoshanKrRai/status/1137767390224064513

https://twitter.com/BollywoodGandu/status/1137777532219023361