किसने क्या कहा: युवराज से लेकर मिताली राज तक सभी दे रहे है धोनी को जन्मदिन की बधाई, लेकिन सुशांत ने शेयर किया ये खास वीडियो 1

आज भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान और खेल प्रेमियों की जान महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन हैं. महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7, जुलाई 1981 को झारखंड के रांची में हुआ था और आज महेंद्र सिंह धोनी अपना 36वां जन्मदिवस मना रहे हैं. विश्व क्रिकेट में जो योगदान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी लाजवाब और निडर कप्तानी से दिया हैं, वह शायद ही और कोई कप्तान दे सके. विश्व के एकमात्र ऐसे कप्तान, जिन्होंने आईसीसी के सभी तीनों ट्रॉफी जीती हैं. सिर्फ एक कप्तान के तौर पर ही नहीं, बल्कि एक खिलाड़ी और एक विकेटकीपर के तौर पर भी महेंद्र सिंह धोनी ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया.   ये हैं युवराज सिंह के वो पांच बड़े रिकॉर्ड जो महेंद्र सिंह धोनी कभी नहीं तोड़ सकते है

क्या हमारे पास हैं शब्द हैं तारीफ के लिए 

Advertisment
Advertisment
किसने क्या कहा: युवराज से लेकर मिताली राज तक सभी दे रहे है धोनी को जन्मदिन की बधाई, लेकिन सुशांत ने शेयर किया ये खास वीडियो 2
(Photo by: Getty Images)

वाकई में जो योगदान महेंद्र सिंह धोनी ने विश्व क्रिकेट और भारतीय क्रिकेट टीम को दिया हैं, वह अनोखा और अविस्मरणीय हैं. 2004 से महेंद्र सिंह धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था और मात्र तीन सालों के अन्दर ही महेंद्र सिंह धोनी को टीम इंडिया का कप्तान बना दिया गया. 2007 यह एक ऐसा साल था, जो सिर्फ टीम इंडिया ही नहीं, बल्कि एमएस धोनी के लिए भी हमेशा हमेशा के लिए यादगार बन गया.

इसी साल धोनी को पहली बार देश का कप्तान बनाया गया और एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी का शानदार नमूना पेश करते हुए भारतीय टीम को टी ट्वेंटी विश्व कप जीता दिया. धोनी यही नही रुके और एक के बाद एक बड़े बड़े ख़िताब भारतीय टीम को जीताते चले गये. फिर चाहे वह 2011 का वनडे विश्व कप हो या 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी. हर जगह धोनी ने देश का गौरव बढ़ाया.   भारत के लिए दो विश्वकप और चैंपियंस ट्राफी जीताने वाले महेंद्र सिंह अब एक ऐसे ख़िताब के करीब, जिसे अभी तक हासिल नहीं कर सके है माही

आ रहे हैं बधाई सन्देश 

किसने क्या कहा: युवराज से लेकर मिताली राज तक सभी दे रहे है धोनी को जन्मदिन की बधाई, लेकिन सुशांत ने शेयर किया ये खास वीडियो 3

Advertisment
Advertisment

देश के सबसे बड़े खिलाड़ी और दिग्गज कप्तान का जन्मदिन हो और उन्हें बधाइयाँ ना मिले. ऐसा भला कैसे संभव हैं. आज पूरा क्रिकेट जगत एमएस धोनी की उनके 36वें जन्मदिवस की बधाई दे रहा हैं.

आइये डालते हैं, एक नज़र किसने क्या कहा:-

https://twitter.com/itsSSR/status/883180439636107265

https://twitter.com/guptaakhil92/status/883033480300347392

https://twitter.com/imDhoni_fc/status/883188926646820864

Akhil Gupta

Content Manager & Senior Writer at #Sportzwiki, An ardent cricket lover, Cricket Statistician.