INDvSA: रोहित शर्मा ने फिर जड़ा शतक, तारीफ करते नहीं थक रहे दिग्गज 1

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में टेस्ट सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच खेला जा रहा है। कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत के लिए शाहबाज नदीम को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट में नहीं चले थे लेकिन इस मैच में उन्होंने उसी भरपाई कर दी।

रोहित शर्मा ने जड़ा शतक

INDvSA: रोहित शर्मा ने फिर जड़ा शतक, तारीफ करते नहीं थक रहे दिग्गज 2

पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक बनाने के बाद रोहित शर्मा ने इस मैच की पहली पारी में भी शतक जड़ दिया है। उन्होंने 130 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का 6वां शतक है।

Advertisment
Advertisment

दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर डेन पीट को लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का जड़कर उन्होंने अपना शतक पूरा किया। पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों को मिलकर उन्होंने पीट की गेंद पर 8 छक्के जड़े थे और इस मैच में भी शतक तक पहुंचे में उन्होंने पीट को तीन छक्के जड़ दिए हैं।

सोशल मीडिया पर छाए

INDvSA: रोहित शर्मा ने फिर जड़ा शतक, तारीफ करते नहीं थक रहे दिग्गज 3

शतक बनाने के साथ ही रोहित शर्मा एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गये। उन्हें सलामी बल्लेबाजी करवाने के लिए काफी समय से मांग हो रही थी और पहली चार पारियों में ही 3 शतक जड़कर उन्होंने इसी सही साबित कर दिया है।

आईये देखते हैं किसने क्या कहा

https://twitter.com/ImRaghavT45/status/1185470407605772288?s=20
https://twitter.com/Vinaydadhich17/status/1185474747397636096?s=20