कभी मैक्सवेल को अपने जाल में फंसने वाले धोनी के स्टंप आउट होने के बाद, निराश फैन्स ने कुछ इस तरह की प्रतिक्रिया 1

भारतीय टीम के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी आज ऐसे दौर में हैं जहां उनके नाम के आगे कई सम्मानजनक शब्द भी कम पड़ सकते हैं. उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं. वह जिस तरह से बल्लेबाज़ी करते हैं वह काबिले तारीफ है. विकेट के पीछे तो उनका कोई सानी ही नहीं है. स्टंपिंग की नई तकनीकें उन्ही ने इजाद की हैं. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मुकाबले में वह उसी गलती का शिकार हुए जिस गलती से वह अभी तक दूसरों का शिकार करते हुए नजर आए.

गुवाहाटी टी20 में धोनी स्टंप आउट हुए. लेग स्पिनर गेंदबाज एडम ज़म्पा ने उन्हें बड़ी ही चालाकी से अपने जाल में फंसाया. दरअसल एडम ज़म्पा लगातार धोनी को फ्लाइट गेंद खिला रहे थे ताकि धोनी आगे आकर उनपर प्रहार करें. धोनी भी अपनी जिद में लगातार क्रीज से आगे बढ़ रहे थे. 10वें ओवर में धोनी कई बार एडम ज़म्पा पर अटैक करने के लिए आगे बढ़े और उनके जाल में फंस गए. एक गेंद जैम्पा ने थोड़ी धीमी और अपनी ओर खिंची हुई फेंकी, धोनी आगे बढ़े और शॉट नही लगा सके. इस मौके का फायदा उठाते हुए विकेटकीपर पेन ने उन्हें स्टंप कर दिया.

Advertisment
Advertisment

धोनी ने 16 गेंदों पर 13 रनों की पारी खेली. जब धोनी आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे तो उनके चेहरे पर भारी तनाव था क्योंकि जिस अंदाज में वो दुनिया भर के बल्लेबाजों को चकमा देते आए हैं, गुवाहाटी टी20 में वो ज़म्पा का शिकार हो गए.

जानिए स्टंप आउट होने के बाद लोगों ने किया दी प्रतिक्रिया 

धोनी के स्टंप आउट होने के बाद लोगो ने धोनी को लेकर लगातर ट्वीट किये. इस दौरान धोनी के फैन्स काफी ज्यादा निराश भी दिखे.

Advertisment
Advertisment

https://twitter.com/The_Sleigher/status/917756714430078977

 

prashant

PROUD INDIAN,..CRICKET LOVER...