two players released by mumbai indians perform best in ipl 2022 hardik pandya krunal pandya

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की हालत बेहद ही ख़राब है। इस टीम ने अब तक 8 मुकाबले खेले हैं और सभी मैचों में इस टीम को हार का समाना करना पड़ा है। इस साल मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की हालत वैसी ही नजर आ रही है, जैसे साल 2020 में चेन्नई की हालत थी। अब तक खेले गए 8 मैचों में रोहित शर्मा का सारा दांव फ्लॉप साबित हुआ है। लखनऊ के खिलाफ एक पल के लिए लगा भी था कि यह टीम जीत जाएगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

इस सीजन में टीम की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों ही खराब रही है। इसका सीधा कारण है, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) द्वारा अपने पुराने खिलाड़ियों को अपने साथ वापस जोड़ने का प्रयास ना करना। उन खिलाड़ियों को टीम इस सीजन में काफी मिस कर रही होगी। आज हम आपको ऐसे ही दो खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पिछले सीजन तक मुंबई का हिस्सा थे लेकिन इस सीजन में वो दूसरी टीमों की तरफ से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

हार्दिक पांड्या

IPL 2022 Hardik pandya mumbai indians

हार्दिक पांड्या ने साल 2015 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए डेब्यू किया था और साल 2021 तक वो इस फ्रेंचाइजी से जुड़े रहे थे। 7 सालों में उन्होंने मुंबई के लिए कई दमदार पारियां खेली और टीम को जीत भी दिलाई। हालांकि, पिछला सीजन उनके लिए बेहद ही ख़राब रहा था। उन्होंने 12 मैच खेले थे और 113.39 के स्ट्राइक रेट के साथ 127 रन बनाये थे और ख़राब फिटनेस की वजह से गेंदबाजी नहीं की थी। यही कारण है कि आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले ही फ्रेंचाइजी ने हार्दिक को रिलीज कर दिया था।

मुंबई से रिलीज होने के बाद हार्दिक को आईपीएल की नई टीम गुजरात टाइटन्स का साथ मिला और इस टीम ने उन्हें कप्तान बना दिया। इस सीजन में हार्दिक पांड्या बतौर कप्तान गुजरात के लिए दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने इस सीजन में अभी तक 6 मैच खेले है और 136.57 के स्ट्राइक रेट के साथ 295 रन बनाये है। इस दौरान वो 3 अर्धशतक भी लगा चुके हैं जबकि गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 7.57 के इकॉनमी रेट से 4 विकेट लिए है।

क्रुणाल पांड्या

ipl 2022 krunal pandya mumbai indians

Advertisment
Advertisment

इस लिस्ट में दूसरा नाम हार्दिक के बड़े भाई क्रुणाल पांड्या का है जिन्होंने साल 2016 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए डेब्यू किया था। हालांकि उनका बेहतरीन प्रदर्शन आईपीएल 2017 में देखने को मिला। उन्होंने उस सीजन में खेले 13 मैचों में 135.75 के स्ट्राइक रेट के साथ 237 रन अपने नाम किये थे। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 6.82 के इकॉनमी रेट से 10 विकेट भी चटकाए थे जबकि पिछले सीजन में उन्होंने बेहद ही बेकार का प्रदर्शन किया था, जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया।

मुंबई से रिलीज होने के बाद इस सीजन में नयी फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स का साथ क्रुणाल को मिला जहाँ वो दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। क्रुणाल अब तक खेले गए 8 मैचों में 147.37 के स्ट्राइक रेट के साथ 112 रन बना चुके हैं। वहीं, गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 6.78 के इकॉनमी रेट की मदद से 7 बल्लेबाजों को आउट किया है।