विडियो : अक्षर की गलती पर भड़के धोनी, देखें कैसे खोया कप्तान कूल ने अपना आपा 1

देखे ये विडियो जब महेंद्र सिंह धोनी ने अपना आपा खोया:

न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर रांची में खेले गये चौथे वनडे में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपना आपा खो दिया था. महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर कभी ऐसे बर्ताव नहीं करते और हमेशा शांत रहते हैं. महेंद्र सिंह धोनी का शांत स्वभाव भारतीय टीम के भी कई बार काम आया हैं. लेकिन रांची वनडे में हमने महेंद्र सिंह धोनी को आपा खोते हुए देखा.

Advertisment
Advertisment

ये वाकया न्यूजीलैंड की पारी के 47वे ओवर में हुआ. जब अक्षर पटेल की वजह से एक रन भारत को अतिरिक्त देना पड़ा. धवल कुलकर्णी की गेंद को न्यूजीलैंड के बल्लेबाज एंटोन डेवसिच ने लेग साईड में खेला.

अक्षर पटेल की और वो गेंद चली गयी और अक्षर पटेल ने वो थ्रो गेंदबाज की ओर किया. लेकिन वो थ्रो इतना उपर से फेंका की, अजिंक्य रहाणे और धवल कुलकर्णी दोनों के उपर से चला गया और एंटोन डेवसिच और मिचेल सैंटनर ने एक और रन चुरा लिया. इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी अपने गुस्से को काबू में नहीं रख पाए.

यह भी पढ़े : भारत-इंग्लैंड सीरीज से पहले आई बुरी खबर

महेंद्र सिंह धोनी ऐसे भले ही शांत स्वभाव के हो, लेकिन खेल में 100 प्रतिशत प्रदर्शन वो देखना चाहते हैं. महेंद्र सिंह धोनी देश के लिए खेलते हैं और देश के लिए खेलते वक्त आपको अपना 100 फिसदी प्रदर्शन करना ही होता हैं. अक्षर पटेल को भी इससे सीख मिली होगी और आगे ऐसी छोटी छोटी चीजों पर अक्षर पटेल ध्यान देंगे.

Advertisment
Advertisment

उसी मैच में जब अक्षर पटेल कवर पर फिल्डिंग कर रहे थे और उनके पिछे एक और फिल्डर थे. लेकिन अक्षर पटेल ने गेंद के बीच हाथ डाला और तब एक अतिरिक्त रन न्यूजीलैंड को मिला था. तब भी महेंद्र सिंह धोनी ने अक्षर पटेल को समझाया था.

sagar mhatre

I am sagar an ardent fan of cricket. I want to become a cricket writer, i always suport virat kohli and ms dhoni in every international match, but not in ipl in ipl i always chear for mumbai indian and...