VIDEO: एक बार फिर से चर्चा में आई धोनी की बेटी जीवा, सोशल मीडिया पर हाथों में बेलन लिए आई नजर 1

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता के बारे में हम सभी बहुत ही अच्छे से जानते हैं. धोनी के चाहने वालो की संख्या भारत देश के साथ साथ पूरी दुनिया में अनगिनत हैं. एमएस धोनी जितने चर्चित हैं, उतनी ही चर्चित उनकी नन्ही पारी जीवा धोनी भी हैं. आये दिन सोशल मीडिया मीडिया पर जीवा की वीडियोज धूम मचाती हुई देखी जाती हैं.

वायरल हुई एक नई वीडियो 

Advertisment
Advertisment

VIDEO: एक बार फिर से चर्चा में आई धोनी की बेटी जीवा, सोशल मीडिया पर हाथों में बेलन लिए आई नजर 2

सोशल मीडिया पर इन दिनों जीवा की एक वीडियो बहुत ही तेजी के साथ वायरल हो रही हैं. इस वीडियो में जीवा रोटी बलते हुए दिखाई दे रही हैं. जी हाँ ! रोटी

जीवा के नन्हे से हाथों में एक बेलन हैं और वह अपने ही अंदाज में रोटी को गोल बनाने की जद्दोजहद में लगी हुई हैं. इस वीडियो में जीवा के चहरे की मासूमियत देखते ही बनती हैं.

आप भी देखे जीवा की यह वीडियो:

Advertisment
Advertisment

https://www.instagram.com/p/Bb1_8BxF7fG/?r=wa1

हाल में ही गाया था एक मलयालम गाना 

VIDEO: एक बार फिर से चर्चा में आई धोनी की बेटी जीवा, सोशल मीडिया पर हाथों में बेलन लिए आई नजर 3

आप सभी की जानकारी के लिए बता दे, कि हाल में ही जीवा को एक मलयालम गाना गाते हुए भी देखा गया था. लगातार वायरल हो रही उस वीडियो में धोनी और साक्षी की बेटी जीवा जो गाना गा रही हैं, उसके शब्द ‘Ambalapuzhai Unnikannanodu Nee…‘ करके हैं, जो सभी को खासे पसंद आ रहे थे.

आये दिन सोशल मीडिया जीवा की ऐसी ही एक से बढ़कर एक वीडियोज और तस्वीरें आती रहती हैं. लोगो द्वारा भी जीवा को बहुत ही पसंद किया जाता हैं.

सभी हैं जीवा के दीवाने 

VIDEO: एक बार फिर से चर्चा में आई धोनी की बेटी जीवा, सोशल मीडिया पर हाथों में बेलन लिए आई नजर 4

जीवा अपने पिता महेंद्र सिंह धोनी और अपनी माँ साक्षी धोनी की तो लाडली हैं ही, साथ में ही वह भारतीय टीम के हर खिलाड़ी की भी फेवरेट हैं. विराट कोहली, रोहित शर्मा, भुवनेश्वर कुमार इत्यादि आये दिन जीवा के साथ अपनी तस्वीरें ट्वीटर और इन्स्टाग्राम पर डालते ही रहते हैं.

आप सभी की जानकारी के लिए बता दे, कि मौजूदा समय में टीम इंडिया से मिली छुट्टियों क धोनी पूरा लुत्फ़ उठा रहे हैं और हाल फिलहल के समय में श्रीनगर के अर्मी स्कूल में हैं.

Akhil Gupta

Content Manager & Senior Writer at #Sportzwiki, An ardent cricket lover, Cricket Statistician.