विजय हजारे ट्रॉफी 2019/20 के लीग मुकाबलों की समाप्ति हो गयी है। इसके साथ ही क्वार्टर फाइनल में पहुँचने वाली 8 टीमों का फैसला हो गया है। गत विजेता मुंबई और उपविजेता दिल्ली की टीम फिर से क्वार्टरफाइनल में पहुंची है। इनके अलावा कर्नाटक, पंजाब, तमिलनाडु, पुदुचेर्री, गुजरात और छत्तीसगढ़ की टीम में इसमें शामिल है।
20 अक्टूबर से शुरू
विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबलों की शुरुआत 20 अक्टूबर से होगी। पहले दिन दो क्वार्टर फाइनल खेले जायेंगे वहीं 21 अक्टूबर को बाकि बचे दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जायेंगे। ये सभी मुकाबले बैंगलोर में होंगे।
नॉकआउट के सभी मुकाबले बैंगलोर और अलुर में खेले जायेंगे। पहला क्वार्टर फाइनल ग्रुप ए में पहले स्थान पर रही कर्नाटक और प्लेट ग्रुप में पहले स्थान पर रही पुदुचेर्री के बीच होगा। दोनों टीमों को टूर्नामेंट में एक भी हार नहीं मिली है।
इनके बीच भी मुकाबले
टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला दिल्ली और गुजरात के बीच खेला जायेगा। यह मुकाबला बैंगलोर के जस्ट क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेला जायेगा। गुजरात अभी तक खेले मैचों में सिर्फ एक हार मिली है।
तीसरे क्वार्टर फाइनल में पंजाब की टीम तमिलनाड़ु से भिड़ेगी। टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम तमिलनाडु ने इस सीजन भी बेहतरीन खेल दिखाया है और उन्हें अभी तक एक भी हार नहीं मिली है।
अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबला गत विजेता मुंबई और छत्तीसगढ़ के बीच खेला जायेगा। लीग मैचों में भी इन दोनों टीमों का मुकाबला हुआ था और उसमें छत्तीसगढ़ ने मुंबई को मात देकर सभी को चौंका दिया था। सभी मुकाबलों की शुरुआत भारतीय समय अनुसार सुबह 9 बजे से होगी।
इस प्रकार हैं क्वार्टर फाइनल का शेड्यूल:
मैच | दिनांक | टीम और मैदान | समय |
क्वार्टर फाइनल 1 | 20 अक्टूबर | कर्नाटक बनाम पुदुचेरी, | 9 बजे |
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | |||
क्वार्टर फाइनल 2 | 20 अक्टूबर | दिल्ली बनाम गुजरात | 9 बजे |
जस्ट क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड, बेंगलुरु | |||
क्वार्टर फाइनल 3 | 21 अक्टूबर | पंजाब बनाम तमिलनाडु | 9 बजे |
KSCA क्रिकेट (2) ग्राउंड, अलूर | |||
क्वार्टर फाइनल 4 | 21 अक्टूबर | छत्तीसगढ़ बनाम मुंबई, | 9 बजे |
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु |