Vijay Hazare Trophy 2022 Final Saurashtra vs Maharashtra jaydev unadkat emotional video

विजय हज़ारे ट्रॉफी 2022 (Vijay Hazare Trophy 2022) का फ़ाइनल मुकाबला सौराष्ट्र और महाराष्ट्र के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया जहाँ सौराष्ट्र ने महाराष्ट्र को 5 विकेट से हराकर ख़िताब पर कब्जा जमाया। सौराष्ट्र की इस शानदार जीत के बाद कप्तान जयदेव उनादकट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बता दें कि इस मैच में सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए महाराष्ट्र की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए। इसके जवाब में सौराष्ट्र की टीम ने 46.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए।

Advertisment
Advertisment

जीत के बाद इमोशनल हुए उनादकट

jaydev unadkat

विजय हज़ारे ट्रॉफी 2022 (Vijay Hazare Trophy 2022) के फ़ाइनल मुकाबले में सौराष्ट्र ने महाराष्ट्र को 5 विकेट से हराते हुए, ख़िताब पर अपना कब्जा जमाया। सौराष्ट्र की इस जीत के बाद जहाँ सभी खिलाड़ी खुशियों से झूम गए तो वहीं, इस टीम के कप्तान जयदेव उनादकट बहुत इमोशनल हो गए। बीच मैदान में उनादकट घुटनों के बल बैठ गए और फिर उसी अवस्था में लेट गए। उनका ये इमोशनल होने वाला वीडीयो खूब वायरल हो रहा है।

शेल्डन जैस्कन ने खेली शतकीय पारी

sheldon jackson

Advertisment
Advertisment

गौरतलब है कि विजय हज़ारे ट्रॉफी 2022 (Vijay Hazare Trophy 2022) के फ़ाइनल मुकाबले में सौराष्ट्र की तरफ से बतौर सलामी बल्लेबाज खेल रहे शेल्डन जैक्शन ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने इस मैच में 136 गेंदों में 12 चौके-5 छक्के की मदद से 133 रन की पारी खेली। बता दें कि ये वही शेल्डन जैस्कन हैं जिन्होंने कई बार बीसीसीआई पर संगीन आरोप लगाया है क्योंकि उन्हें टीम इंडिया में मौका नहीं दिया जाता है।

महाराष्ट्र की तरफ से गायकवाड़ ने जमाया था शतक

ruturaj gaikwad

आपको बता दें कि विजय हज़ारे ट्रॉफी 2022 (Vijay Hazare Trophy 2022) के फ़ाइनल मुकाबले में सौराष्ट्र के खिलाफ महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार शतक जड़ा। गायकवाड़ ने 131 गेंदों में 4 छक्के-7 चौके की मदद से 108 रन की शतकीय पारी खेली। हालांकि, अगर ये युवा बल्लेबाज रन आउट नहीं होता तो शायद बड़ी पारी खेल सकता था।