विनोद खन्ना की जगह लोगों ने इस स्टार भारतीय खिलाड़ी को दे दी श्रद्धांजलि, जिसके बाद भड़का ये दिग्गज और इस तरह व्यक्त अपनी नाराज़गी 1

बॉलीवुड के सबसे दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना का गुरूवार को 70 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। विनोद खन्ना ने मुंबई के एच एन अस्पताल में गुरूवार सुबह को अंतिम सांस ली। विनोद खन्ना पिछले कई दिनों से केंसर की बीमारी से जूझ रहे थे और उनका स्वास्थ दिनों-दिन लगातार गिरता जा रहा था।

भारतीय सिनेमा जगत के बडे महानायक के रूप में माने जाने वाले विनोद खन्ना के इस तरह दुनिया से अलविदा कहने के बाद पूरे भारत से तमाम लोगों ने इनके निधन पर शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही साथ विनोद खन्ना को सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इनके निधन पर शोक प्रकट किया।विनोद खन्ना के निधन पर शोक में डूबा क्रिकेट जगत, सहवाग से लेकर कुंबले तक सभी ने दी श्रद्धांजलि

Advertisment
Advertisment

इसी तरह ट्वीटर पर एक यूजर ने विनोद खन्ना के निधन पर गलती से भारतीय पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को निधन की श्रद्धांजलि दे डाली। इसको लेकर भारत के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली बुरी तरह से भड़क गए और उन्होनें इस यूजर को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी ने गुरूवार को सोशल मीडिया पर विनोद खन्ना की जगह खुद को श्रद्धांजलि देने पर फैंस को निशाने पर लेते हुए जमकर अपनी नाराजगी जाहीर की और विनोद कांबली ने ट्रोलर्स को लेकर ट्वीट किया।

विनोद कांबली ने खुद को श्रद्धांजलि दिए जाने को लेकर ट्वीटर पर लिखा कि “आप जैसे लोगों को शर्म आनी चाहिए। जो विनोद खन्ना की मौत को लेकर ट्वीट कर रहे हैं और उसमें मेरा नाम टैग कर रहे हैं। विनोद खन्ना जैसे वर्सेटाइल एक्टर के लिए कुछ आदर तो दिखाइये। और जिन लोगों ने भी मेरे लिए ट्वीट्स किए हैं, भगवान उन्हें जरूर सजा देगा।”विनोद खन्ना को क्रिकेट से था खास लगाव, ये तस्वीरें बयान करती है क्रिकेट के प्रति उनका प्रेम

Advertisment
Advertisment

https://twitter.com/TweetErrant/status/857510200055660544?ref_src=twsrc%5Etfw&ref_url=http%3A%2F%2Fwww.dnaindia.com%2Fsport%2Freport-vinod-kambli-lashes-out-after-being-mistakenly-tagged-on-twitter-instead-of-late-actor-vinod-khanna-2418582

https://twitter.com/firkiii/status/857489468097527808?ref_src=twsrc%5Etfw&ref_url=http%3A%2F%2Fwww.dnaindia.com%2Fsport%2Freport-vinod-kambli-lashes-out-after-being-mistakenly-tagged-on-twitter-instead-of-late-actor-vinod-khanna-2418582

https://twitter.com/___kalim___/status/857497365384765440?ref_src=twsrc%5Etfw&ref_url=http%3A%2F%2Fwww.dnaindia.com%2Fsport%2Freport-vinod-kambli-lashes-out-after-being-mistakenly-tagged-on-twitter-instead-of-late-actor-vinod-khanna-2418582

https://twitter.com/JadeDerny/status/857582628551221249?ref_src=twsrc%5Etfw&ref_url=http%3A%2F%2Fwww.dnaindia.com%2Fsport%2Freport-vinod-kambli-lashes-out-after-being-mistakenly-tagged-on-twitter-instead-of-late-actor-vinod-khanna-2418582

इसी तरह इससे पहले भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान की सागरिका घाटगे के साथ हुई सगाई के बाद गलत तरीके से जहीर खान को सागरिका घोष के नाम को लेकर बधाईयां दी गई थी।