विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भारत के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। हो भी क्यों ना एक तरफ विराट अपने खेल से हर किसी को अपना मुरीद बना लेते हैं, तो वहीं अनुष्का की एक्टिंग भी कमाल है। विरुष्का की इस जोड़ी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों एक-दूसरे से मजेदार सवाल-जवाब करते नजर आ रहे हैं।

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने खेला मजेदार गेम

https://www.instagram.com/tv/CDxqIJzl-Bn/?utm_source=ig_web_copy_link

Advertisment
Advertisment

भारतीय कप्तान विराट कोहली मौजूदा वक्त में क्रिकेट पर राज कर रहे हैं। तो वहीं अनुष्का शर्मा अब एक्टिंग से प्रोड्यूसर बन चुकी हैं। उनके प्रोडक्शन में बनी आखिरी फिल्म बुलबुल को काफी अधिक पसंद किया गया। विरुष्का का ये कपल सोशल मीडिया पर अक्सर फैंस के साथ फोटोज-वीडियो शेयर करता रहता है।

लेकिन आज दोनों ने एक बहुत ही दिलचस्प वीडियो शेयर किया है। टेक ब्रेक के इस सेशन में दोनों एक-दूसरे से सवाल पूछते नजर आ रहे हैं और ये जानना चाह रहे हैं की कौन किसे ज्यादा जानता है। तो आइए आपको भी कुछ मजेदार सवाल बताते हैं कि आपके पसंदीदा कपल में किसने बाजी मारी।

खेल-खेल में खुली विरुष्का की पोल

बॉलीवुड और क्रिकेट के कॉकटेल से बना विरुष्का के कपल के बीच कितना प्यार है, इसकी कई झलकियां आपको देखने को मिल जाती हैं। अब टेक ब्रेक के इस सेशन में अनुष्का-विराट ने एक-दूसरे से जुड़े सवाल-जवाब पूछे।

अनुष्का ने विराट से पहली फीचर फिल्म का नाम का नाम पूछा, तो जवाब में विराट ने ‘मेरा आंगन’ कहा। जबकि जवाब था राजा हरीशचंद्र।

Advertisment
Advertisment

इसके बाद जब विराट ने अनुष्का से क्रिकेट के 3 बेसिक रूल्स पूछे, तो अनुष्का ने अजीबो-गरीब जवाब से शुरुआत की। उन्होंने कहा, कभी आउट मत हो, कभी गेम को क्विट मत करो। हालांकि इसके बाद अनुष्का ने फील्डिंग से जुड़े नियम व बाउंड्री से जुड़े नियमों को बताया। इसके अलावा अनुष्का ने आगे पूछे गए राउंड वन के दोनों ही सवालों के एकदम सही जवाब देकर राउंड जीत लिया।

फिल्म देखते हुए सो जाते हैं विराट

विराट कोहली

विराट-अनुष्का दोनों की शादी 2017 में इटली में हुई, इससे पहले 2014 से वह साथ थे। अब जबकि टेक ब्रेक सेशन में पूछा गया की दोनों में से किसे फिल्म देखते वक्त नींद आती है, तो उसमें दोनों ने ही विराट का नाम लिया।

साथ ही अनुष्का ने बताया कि, जब वह फिल्म देखते हैं तो विराट सो जाते हैं और वह उन्हें उठाती रह जाती हैं। यहां विराट ने भी स्वीकार किया की वह फिल्म देखते वक्त काफी स्लीपी महसूस करते हैं।

इसके अलावा इस गम से ये भी पता चला की विराट स्पेस मिशन पर भी जाना चाहते हैं। हालांकि इतना सब पता चलने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा की खेल-खेल में दोनों की काफी सारी पोल खुल गई।