Twinning करते दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वीडियो हुआ वायरल

भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा सितारा विराट कोहली हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। विराट कोहली की ही तरह उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी लाइमलाइट में रहती है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली देश के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। जब भी ये दोनों साथ फोटो खिंचवाते हैं या सोशल मीडिया पर मजेदार पोस्ट डालते हैं, उनकी तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं। बुधवार सुबह इस पावर कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया। कोहली -अनुष्का को देखते ही पैपराजी ने उनकी तस्वीरें खींची जिसके बाद यह इंटरनेट में चर्चा का विषय बन गया।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एयरपोर्ट लुक सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

विराट और अनुष्का एयरपोर्ट पर स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। दोनों को अपने ट्विनिंग गेम से सबका दिल जीतते देखा गया। अनुष्का ने ब्लैक पैंट के साथ व्हाइट स्वेटशर्ट पहनी हुई थी। उन्होंने एक काली टोपी भी पहनी थी और सफेद स्नीकर्स के साथ बेहद खूबसूरत लग रही थी। वहीं विराट ने भी व्हाइट स्वेटशर्ट और ब्लैक पैंट के साथ व्हाइट स्नीकर्स और ब्लैक जैकेट पहनी थी। हालांकि, विराट की टी-शर्ट ने सबका ध्यान खींचा। इसमें A अक्षर था और उस पर एक लाल दिल उभरा हुआ था। इसी बीच विराट पैपराजी को ‘थैंक्स फॉर अंडरस्टैंडिंग’ कहते नजर आए। उन्होंने यह बात तब कही जब लोगों ने उन्हें ‘किंग कोहली’ कहा।

Advertisment
Advertisment

टी20 विश्व कप 2022 में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी है कोहली

सीने पर अनुष्का का नाम लिए प्यार में इस कदर डूबे किंग कोहली, Twinning करते कपल का वीडियो हुआ वायरल 1

विराट, हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप 2022 के समापन के बाद भारत वापस आए। सेमीफाइनल में भारत की हार के बावजूद, विराट कोहली टी20 विश्व कप 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने ,साथ हीं कोहली टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

कोहली ने छह पारियों में भारत के लिए 296 रन बनाए। 34 वर्षीय ने सेमीफाइनल में अर्धशतक भी लगाया, भारत यह मैच नहीं जीत सका था लेकिन उन्होंने अपने खेल से सभी क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया था।

Advertisment
Advertisment