भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने से पहले आँडी A8 L कार खरीदी है| इस कार की कीमत लगभग 2 करोड़ बतायी जा रही है| जर्मनी की लग्जरी कार ब्रांड के इंडियन हेड ने विराट को कार की चाभी सौंपी|

सुनने में आया है कि विराट कोहली के पास आँडी की ही R8, R8 LMX लिमिटेड एडिशन और Q7 कारें भी हैं जिनकी कीमत लगभग 3 करोड़ होंगी| इस कार की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह कार मात्र 5.8 सेकेण्ड में ही 0 से 100 किलीमीटर की रफ़्तार से दौड़ सकती है|

Advertisment
Advertisment

लेकिन एक बात समझ में नहीं आ रही है कि जब विराट कोहली के पास इस ब्रांड की कई कारें पहले से ही मौजूद हैं तो फिर उन्हेंने यह कार क्यों लिया है| कहीं विराट कोहली अपनी दुल्हनिया अनुष्का शर्मा को इसी कार में लाने की तो नहीं सोच रहे हैं| इस तरह के काफी सवाल लोगों के मन में आरहे हैं|

अब देखना है कि इस बात में कितनी सच्चाई है| फिलहाल विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में व्यस्त होने जारहे हैं| दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला मैच 5 नवंबर को मोहाली में खेला जाएगा| और हम यही आशा करते हैं कि विराट इस रेस में भी जीत कर ही लौटें| 

 

Advertisment
Advertisment

Sportzwiki संपादक

sportzwiki हिंदी सभी प्रकार के स्पोर्ट्स की सभी खबरे सबसे पहले पाठकों तक पहुँचाने के...