विराट कोहली सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय क्रिकेटर हैं 1

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली दुनिया के सबसे चहेते क्रिकेटर में शामिल हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी फॉलोइंग है। विराट ने भारत के लिए आज ही के दिन 2008 में अपना पहला मैच खेला था। उसके बाद से उन्होंने 11 सालों में क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसी वजह से सोशल मीडिया पर भी वह चहेते हैं।

विराट कोहली पहले नंबर पर

विराट कोहली

Advertisment
Advertisment

विराट कोहली सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। उनके फेसबुक, इन्स्टाग्राम और ट्विटर पर 30 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसकी वजह क्रिकेट के मैदान पर उनका प्रदर्शन है।

इंस्टाग्राम पर वह सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय पुरुष हैं। उनसे आगे सिर्फ प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ही हैं। फेसबुक और ट्विटर पर भी उनके 20 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

सचिन और धोनी का नंबर

विराट कोहली सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय क्रिकेटर हैं 2

क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ट्विटर पर 30.1 मिलियन फॉलोअर्स के साथ आते हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उनके क्रमशः 28 मिलियन और 16.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सचिन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से 2013 में ही संन्यास ले लिया था, लेकिन इसके बावजूद उनके फैंस में कमी नहीं आई है।

Advertisment
Advertisment

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टीव रहते हैं लेकिन इसके बावजूद उनके फॉलोअर्स भी कम नहीं हैं। धोनी के इंस्टाग्राम पर 15.4 मिलियन फॉलोअर, ट्विटर पर 7.7 मिलियन और फेसबुक पर 20.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

ये खिलाड़ी भी शामिल

विराट कोहली सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय क्रिकेटर हैं 3

भारतीय टीम के उपकप्तान और विश्व कप 2019 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रोहित शर्मा के इंस्टाग्राम पर 10.5 मिलियन, ट्विटर पर 14.7 मिलियन और फेसबुक पर 11 मिलियन फॉलोअर्स हैं। भारतीय टीम से बाहर चल रहे सुरेश रैना के ट्विटर पर 16.7 मिलियन फॉलोअर, इंस्टाग्राम पर 9 मिलियन और फेसबुक पर 3.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

जून में संन्यास की घोषणा करने वाले युवराज सिंह के फेसबुक पर 14 मिलियन, ट्विटर पर 4.7 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 7.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। टीम से बाहर चल रहे हरभजन सिंह के ट्विटर पर 10.1 मिलियन, इंस्टाग्राम पर 3.6 मिलियन और फेसबुक पर 6.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।