IND v SA : दूसरे टेस्ट में उतरते ही विराट कोहली बना देंगे अपनी कप्तानी में यह बड़ा रिकॉर्ड 1

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच की शुरुआत कल यानि 10 अक्टूबर से हो रही है। यह मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जायेगा। भारत ने पहले मैच को 203 रनों से अपने नाम किया था। दूसरे टेस्ट को भारत अपने नाम कर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी वहीं दक्षिण अफ्रीका बराबरी के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

विराट का 50वां मैच

IND v SA : दूसरे टेस्ट में उतरते ही विराट कोहली बना देंगे अपनी कप्तानी में यह बड़ा रिकॉर्ड 2

Advertisment
Advertisment

विराट कोहली का कप्तान के रूप में यह 50वां टेस्ट मैच होने वाला है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिसंबर 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट मैच पहली बार कप्तानी की थी। उस समय महेंद्र सिंह धोनी की चोट की वजह से उन्हें मौका मिला था।

इसी सीरीज के तीसरे मैच के बाद धोनी ने टेस्ट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। जिसके बाद विराट को टीम का कप्तान बनाया गया था। एडिलेड टेस्ट की दोनों पारियों में विराट के बल्ले से शतक निकला था लेकिन फिर भी उन्हें हार मिली थी।

सिर्फ दूसरे भारतीय

जहीर खान

विराट कोहली 50 टेस्ट मैचों में कप्तानी करने वाले भारत के दूसरे कप्तान होंगे वहीं विश्व क्रिकेट में 15 कप्तान उनसे पहले ऐसा कर चुके हैं। उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने 60 मैचों में टीम की कप्तानी की थी। वहीं सौरव गांगुली ने 49 टेस्ट मैच में भारतीय टीम की कमान संभाली थी।

Advertisment
Advertisment

कप्तानी में विराट कोहली को 49 मैचों में 29 जीत और 10 हार मिली है वहीं 10 मैच ड्रॉ रहे हैं। विराट भारतीय टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान है। उनके बाद धोनी को 27 जीत मिली थी।

पहले स्थान पर स्मिथ

IND v SA : दूसरे टेस्ट में उतरते ही विराट कोहली बना देंगे अपनी कप्तानी में यह बड़ा रिकॉर्ड 3

सबसे ज्यादा टेस्ट मैच में कप्तानी करने का विश्व रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रेम स्मिथ के नाम दर्ज है। उन्होंने 109 टेस्ट मैच में कप्तानी की थी। उनके अलावा किसी भी कप्तान ने 100 मैचों में कप्तानी नहीं की है। 50 मैचों में कप्तानी करने वालों में रिकी पोंटिंग, स्टीफन फ्लेमिंग, एलेन बॉर्डर समेत कई बड़े नाम शामिल हैं। विराट के 50 मैच पूरे होने पर बीसीसीआई ने वीडियो शेयर किया है।