विशाखापत्तनम में अपने सुपर फैन से मिले विराट कोहली, पूरे शरीर पर विराट के हैं जुड़े टैटू 1

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को देश में भगवान का दर्जा मिला हुआ है। फैन्स क्रिकेटरों के लिए इसी हद तक जा सकते हैं। सचिन तेंदुलकर के सुपर फैन सुधीर गौतम के बारे में सभी जानते ही हैं। वहीं महेंद्र सिंह धोनी के भी सुपर फैन हर मैदान में दिख जाते हैं। अब विराट कोहली विशाखापत्तनम में अपने सुपर फैन से मिले हैं।

फैन्स से मिले विराट

विशाखापत्तनम में अपने सुपर फैन से मिले विराट कोहली, पूरे शरीर पर विराट के हैं जुड़े टैटू 2

Advertisment
Advertisment

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली अपने सुपर फैन से मिले। फैन ने अपने पूरे शरीर पर टैटू बनवाया है। उनके शरीर पर विराट का जर्सी नंबर और नाम भी है। इसका नाम पिंटू बेहरा है।

विराट कोहली के दुनिया भर में फैन्स हैं। वह इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं। इसके साथ ही वह भारतीय टीम के कप्तान है और इसी वजह से फैन्स में उनके लिए दीवानगी देखते ही बनती है।

विराट की फोटो का भी टैटू

विशाखापत्तनम में अपने सुपर फैन से मिले विराट कोहली, पूरे शरीर पर विराट के हैं जुड़े टैटू 3

इस फैन ने दाएं सीने पर विराट कोहली के चेहरे का टैटू बनवाया है वहीं उसके नीचे पाकिस्तान के खिलाफ 2016 टी-20 विश्व कप 2016 में ईडन में हुए मैच के दौरान का उनका एक टैटू है। उस मैच में विराट ने बेहतरीन अर्धशतक बनाकर भारत को जीत दिलाई थी।

Advertisment
Advertisment

बाएं सीने पर बीसीसीआई का लोगो है वहीं पीठ पर विराट कोहली की उपलब्धियों के बारे में लिखा है। इसमें अंडर-19 विश्व कप 2008 के साथ ही विराट को मिले अर्जुन अवार्ड का नाम भी लिखा हुआ है। इसके साथ ही पद्म सम्मान के बारे में भी लिखा है।

विराट की नहीं आई बल्लेबाजी

विशाखापत्तनम में अपने सुपर फैन से मिले विराट कोहली, पूरे शरीर पर विराट के हैं जुड़े टैटू 4

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन विराट की बल्लेबाज नहीं आई। बारिश की वजह से 59.1 ओवर का ही खेल हो पाया और भारत ने इसमें बिना किसी विकेट के नुकसान के 202 रन बना लिए हैं।

पहली बार सलामी बल्लेबाज करने उतरी मयंक अग्रवाल और रोहित शर्मा की जोड़ी ने टीम को बेहतर शुरुआत दी। रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में अपना चौथा शतक बनाया और 115 रन बनाकर पिच पर टिके हैं। मयंक अग्रवाल भी अपने पहले टेस्ट शतक की तरफ बढ़ रहे हैं और 84 रन बनाकर खेल रहे हैं।