FICA ने चुनी टी-20 के 10 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की सूचि, लेकिन विराट कोहली को नहीं मिली लिस्ट में कोई जगह 1

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली क्रिकेट के हर फॉर्मेट में ही जमकर रन बनाते है और क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भी भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड शानदार रहा है.

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अबतक अपने क्रिकेट करियर के 57 टी20 मैच खेले है. कोहली ने इन 57 मैचों में 50.84 की औसत व 137.32 के स्ट्राइक रेट से 1983 रन बनाये हुए है. विराट कोहली वर्तमान में आईसीसी टी20 रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है.

Advertisment
Advertisment

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले पर भी दुसरे स्थान में विराट कोहली आते है. विराट कोहली ने आईपीएल में अबतक 149 मैच खेले हुए है. जिसमे विराट कोहली ने 37.44 की शानदार औसत के साथ व 129.82 के स्ट्राइक रेट के साथ 4418 रन बनाये हुए है.

लेकिन इसके बावजूद कोहली को FICA के टॉप-10 में नहीं मिली जगह 

FICA ने चुनी टी-20 के 10 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की सूचि, लेकिन विराट कोहली को नहीं मिली लिस्ट में कोई जगह 2

आपकों बता दे कि इसी बीच फेडरेशन ऑफ़ इंटरनेशनल क्रिकेट एसोशिएशन (FICA) ने टी20 खिलाड़ियों की सूची तैयार की है.

Advertisment
Advertisment

FICA ने यह सूची 18 महीनों की कड़ी मेहनत के बाद ‘द क्रिकेटर और क्रिकेट अकाइव के साथ मिलकर तैयार की है. इस इंडेक्स को खिलाड़ियों के घरेलू और टी20 क्रिकेट के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. इस लिस्ट में शामिल खिलाड़ियों के तीन सालों के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है.

बल्लेबाजों और गेंदबाजों के इन चीजों को ध्यान में रखते हुए बनाई है सूची 

FICA ने चुनी टी-20 के 10 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की सूचि, लेकिन विराट कोहली को नहीं मिली लिस्ट में कोई जगह 3

इस सूची को बल्लेबाजों के बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट, बल्लेबाजी औसत, पूरी टीम द्वारा बनाये गये रनों में उस बल्लेबाज का योगदान, चौके-छक्के लगाने के लिए ली गई गेंदों का प्रतिशत, पहला रन बनाने के लिए खेली गई गेंदों का प्रतिशत

गेंदबाजो के लिए इसमें गेंदबाजी इकॉनामी रेट, स्ट्राइक रेट, गेंदबाजी औसत उसके द्वारा किये गये मेडन ओवर व उनके द्वारा की गई डॉट बॉल इन सभी को ध्यान में रखते हुए इस सूची को तैयार किया गया है.

इस प्रकार है FICA द्वारा बनाई गई टॉप-10 खिलाड़ियों की लिस्ट 

        नाम                              मैच खेले             जीत%       कुल मिले अंक

1.  ग्लेन मैक्सवेल                           84               39.3            786

2. सुनील नारायण                        118               56.8            781

3.  क्रिस मौरिस                           66                59.1            734

4.  किरन पोलार्ड                         140                50.0            730

5. डेविड मिलर                            60                58.3            729

6. ड्वेन ब्रावो                           149                56.4             725

7. एबी डीवीलियर्स                         75                53.3             723

8. शोएब मलिक                           97                53.6            722

9. क्रिस गेल                              130               53.8            700

10. शेन वाटसन                            108               43.5           697

कोहली को इस सूची में मिला है 13वां स्थान 

FICA ने चुनी टी-20 के 10 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की सूचि, लेकिन विराट कोहली को नहीं मिली लिस्ट में कोई जगह 4

आपकों बता दे, कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को इस सूची में 13वां स्थान मिला है. कोहली को इस सूची में 679 पॉइंट्स मिले है. उन्हें डेविड विली 11वें और शाहिद अफरीदी 12वें स्थान के बाद इस सूची में जगह मिली है. किसी और अन्य भारतीय खिलाड़ी को भी इस सूची के टॉप-10 खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह नहीं मिली है.

vineetarya

cricket is my first and last love, I know cricket only cricket, I love watching cricket because cricket is my passion and my passion is my work my favourite player Mike Hussey and Kl Rahul