क्रिकेट डेस्‍क। विराट कोहली शुक्रवार को ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वन-डे में दक्षिण अफ्रीका के कप्‍तान एबी डी’विलियर्स के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहेंगे। विराट वन-डे में सबसे तेज 7000 रन बनाने की दहलीज पर खड़े हैं, जिसके लिए उन्‍हें 78 रन की दरकार है।

अगर वह गाबा के मैदान पर यह कारनामा करने में सफल हुए तो सबसे कम पारियों में सात हजार रन पूरे करने विश्‍व के पहले बल्‍लेबाज बन जाएंगे। अभी यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के एबी डी’विलियर्स के नाम है। उन्‍होंने 166 पारियों में इतने रन जुटाए हैं। पर्थ में हुए पहले मैच में 91 रन बनाने वाले कोहली ने अब तक 167 मैचों में 159 पारियां खेली हैं।

Advertisment
Advertisment

वे 50.89 के औसत से अब तक कुल 6922 रन बना चुके हैं। इसमें 23 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं। कोहली के पास डी’विलियर्स का रिकॉर्ड तोडने के लिए अभी छह पारियां हैं। सबसे तेजी से 7000 रन पूरे करने का मौजूदा रिकॉर्ड सौरव गांगुली के नाम है, जिन्होंने 174 पारियों में इतने रन बनाए हैं।

कोहली अगर गाबा मैदान पर 78 रन बनाने में सफल रहे तो वे 7000 या उससे अधिक वन-डे रन बनाने वाले विश्व के 36वें और भारत के आठवें खिलाड़ी बन जाएंगे।

Sportzwiki संपादक

sportzwiki हिंदी सभी प्रकार के स्पोर्ट्स की सभी खबरे सबसे पहले पाठकों तक पहुँचाने के...