वीरेन्दर सहवाग ने कर दिया कुछ ऐसा नेक काम कि सभी की नज़रों में बढ़ गयी इस दिग्गज खिलाड़ी के लिए इज्ज़त 1

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्दर सहवाग इन दिनों अपने मजेदार और बड़े ही मजाकिया ट्वीट से लोगों का भरपूर मनोरंजन करते है। अपने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास से पहले सहवाग मैदान में अपनी बल्लेबाजी से लोगो की मनोरंजन करते थे और अब ट्वीटर पर लोगो को मजा दे रहे हैं लेकिन इन सबके बीच सहवाग अपने दिल से भी बहुत बडे़ और नेक इंसान भी हैं। वीरू ने एक ऐसा नेक काम किया है जिसको लेकर अब वीरू की जमकर तारीफ हो रही है।

वीरू ने किया ये बड़ा ही नेक काम

Advertisment
Advertisment

वीरेन्दर सहवाग मजाकिया होने के साथ-साथ बड़े गंभीर इंसान भी है जो आज पता चला है। वीरेन्दर सहवाग के फाउंडेशन ने एक विकलांग को नई जिंदगी दी है। सहवाग खुद ने ट्वीट कर ये जानकारी देते हुए कहा कि अब संजीव(दिव्यांग) अपने पैरो पर खड़ा हो सकेंगे। और अपने सपनों को पूरा कर सकेंगे। मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद कहता हूं, जिन्होनें संजीव की सहायता की। वीरू के इस काम से उनके फैंस का दिल जीत लिया और उनकी जमकर तारीफ हो रही है।वीरेंद्र सहवाग ने सचिन तेंदुलकर को लेकर साझा, कि ऐसी कहानी जिसके बाद से सचिन बन गए दुनिया के लिए भगवान

सहवाग फाउंडेशन ने की थी, विकलांग संजीव और रूपा देवी की मदद की अपील

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर विकलांग संजीव और रूपा देवी की फोटो शेयर करते हुए लोगो से अपनी चैरिटी संस्था सहवाग फाउंडेशन के जरिए उनकी मदद की अपील की थी। रूपा देवी का एक पैर किसी दुर्घटना में कट गया था। इसके बाद लोगों ने रूपा देवी के इलाज के लिए मदद भी की थी। इसी तरह संजीव की थी लोगों ने मदद की। सहवाग के इस काम के लिए उनकी बड़ी सराहना हो रही है।KKR v RPS: सोशल मीडिया पर वीरेंद्र सहवाग से हो रही हैं राहुल त्रिपाठी की तुलना, सहवाग ने खुद कही ये बात

Advertisment
Advertisment

सहवाग फाउंडेशन की अपील का हुआ था फायदा

वीरेन्दर सहवाग ने अपनी चैरिटी संस्था सहवाग फाउंडेशन के जरिए लोगों से उनकी सहायता की अपील की थी। सहवाग फाउंडेशन की इस अपनी से लोगों से बहुत ही सकारात्मक प्रतिक्रिया आई और उस महिला का इलाज हो सका। अब सहवाग ने इसी तरह संजीव का भी सफलतापूर्वक इजाज होने के बाद सहवाग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।