महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी पर वीरेंद्र सहवाग ने कसा तंज, कही ये बात 1

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके महेन्द्र सिंह धोनी पर हर किसी की नजरें है। हर कोई महेन्द्र सिंह धोनी से आईपीएल के 13वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा है। महेन्द्र सिंह धोनी की काबिलियत से हर कोई वाकिफ है, ऐसे में वो इस आईपीएल के सीजन में भी अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवा सकते हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी उम्मीदों पर नहीं उतर पा रहे हैं खरे

लेकिन अब तक तो फैंस को महेन्द्र सिंह धोनी से उम्मीद करना सफल नहीं हो सका है। इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार हार पर हार हो रही है। चेन्नई इस समय 4 में से 3 हार के साथ अंक तालिका में आखिरी पायदान पर है।

Advertisment
Advertisment
महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी पर वीरेंद्र सहवाग ने कसा तंज, कही ये बात 2
PC_IPLT20.COM

जिस तरह से चेन्नई सुपर किंग्स का हाल रहा है वैसा ही हाल कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का रहा है। वो इस सीजन में अब तक अपनी टीम के लिए कोई इफेक्टिव पारी नहीं खेल सके हैं। जिससे फैंस निराश हैं।

सहवाग का धोनी पर तंज, 12वीं की परीक्षा के एक दिन पहले पढ़ने से नहीं होगा फायदा

महेन्द्र सिंह धोनी इस सीजन में बार-बार नीचे बल्लेबाजी करने आ रहे हैं। इसी तरह से सनराईजर्स के खिलाफ भी वो चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने नहीं आए। उन्होंने सनराईजर्स के खिलाफ शुरुाआत में काफी गेंद खेलने के बाद आखिर में तेजी दिखायी, जो काफी नहीं रही।

रविंद्र जडेजा

इसी बात को जोड़ने हुए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने महेन्द्र सिंह धोनी पर तंज करा है। धोनी की धीमी शुरुआत के बाद आखिर में तेजी से बल्लेबाजी करने को लेकर सहवाग ने तंज करते हुए कहा कि “धोनी ने भी मैच में अच्छा अटैक किया क्या, लेकिन क्या है न बारहवीं की परीक्षा में एक दिन पहले पढ़ने से पहले लोग पास नहीं होते हैं।”

Advertisment
Advertisment

सहवाग ने इस कारण से धोनी पर कसा ये तंज

इन दिनों वीरेन्द्र सहवाग सोशल मीडिया साइट्स पर खास कार्यक्रम चलाते हैं जिसमें वो हर मैच को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। इसी तरह से इस मैच पर भी उन्होंने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी।

महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी पर वीरेंद्र सहवाग ने कसा तंज, कही ये बात 3
PC_IPLT20.COM

दरअसल इस मैच में महेन्द्र सिंह धोनी 7वें ओवर में बल्लेबाजी करने आ गए थे। उन्होंने आने के बाद काफी धीमी बल्लेबाजी की। उन्होंने पारी के दौरान कोई शॉट खेलने का प्रयास ही नहीं किया। जब आखिर में मैच हाथ से दूर होने लगा तो धोनी ने कोशिश की लेकिन वो कोशिश काम नहीं आ सकी।