csk-vs-kkr-twitter-reactions-dhoni-name-in-ipl-2022-first-half-century-csk-scored-131-runs

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का इंतजार आखिरकार पहले मैच के साथ खत्म हो गया है। शनिवार को इस सबसे पसंदीदा लीग का आगाज हुआ। जहां ओपनिंग मैच में डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आसानी से हराकर जीत के साथ शुरुआत की।

सीएसके की हार के बीच धोनी ने दर्शायी फॉर्म

चेन्नई सुपर किंग्स की इस मैच में 6 विकेट की हार के साथ खराब शुरुआत तो हुई, लेकिन पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के पहले ही मैच में फॉर्म दिखाने से चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस काफी खुश हुए होंगे।

Advertisment
Advertisment

IPL 2022- महेन्द्र सिंह धोनी की शानदार बल्लेबाजी पर वीरेन्द्र सहवाग ने कही ये बड़ी बात 1

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहली बार कप्तानी में नजर नहीं आए महेन्द्र सिंह धोनी ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने शुरुआत में तो संभलकर खेला, लेकिन इसके बाद जोरदार शॉट्स खेले और 38 गेंद में नाबाद 50 रन बनाए।

एमएस धोनी की बल्लेबाजी पर सहवाग ने कही बड़ी बात

महेन्द्र सिंह धोनी की इस शानदार शुरुआत के बाद उनकी जमकर तारीफ हो रही है। जिसमें भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज रहे वीरेन्द्र सहवाग ने भी धोनी की जमकर तारीफ की। क्रिकबज पर सहवाग ने धोनी को लेकर काफी बड़ी बातें कही।

IPL 2022- महेन्द्र सिंह धोनी की शानदार बल्लेबाजी पर वीरेन्द्र सहवाग ने कही ये बड़ी बात 2

Advertisment
Advertisment

अंतिम 3 ओवरों में महेन्द्र सिंह धोनी की तूफानी बल्लेबाजी को लेकर वीरेन्द्र सहवाग ने कहा कि उन्हें पता है कि उन्हें कब कौनसे गेंदबाजों को रन बनाने हैं। सहवाग ने गौरव कपूर के सवाल पर कहा कि “वो शायद इसका इंतजार ही करते हैं। क्योंकि वो ना तो वरुण चक्रवर्ती को पढ़ पाते हैं और ना ही सुनील नरेन को पढ़ पाते हैं। उस समय तो उन्हें अच्छे फॉर्म में हो तो भी स्ट्रगल करना है। जब-जब वो फॉर्म में होते हैं तो भी वो सुनील नरेन को अच्छा नहीं खेल सके हैं।”

धोनी जानते हैं, किन गेंदबाजों को बनाने हैं रन

सहवाग ने आगे कहा कि “अब तो वो वैसे भी कोई क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं, केवल आईपीएल ही खेल रहे हैं। ये जरूर था कि वो आखिर के ओवर में रहते हैं, तो गेंदबाज कोई भी हो, खासकर तेज गेंदबाज तो वो उसे आखिर के ओवरों में नहीं छोड़ते हैं।”

csk-vs-kkr-twitter-reactions-dhoni-name-in-ipl-2022-first-half-century-csk-scored-131-runs

“उन्होंने अंत में 38 गेंद में 50 रन बना डाले, एक समय तो वो 25 गेंदों में 20 पर खेल रहे थे। अगली 10-12 गेंदों पर उन्होंने 30 रन बनाए। एमएस धोनी की यही खास बात है। अगर रूक जाते हैं, तो वो अपने शॉट्स खेलते हैं। उनके शुरुआती चौके पीछे निकले, लेकिन एक बार नजरें जमने के बाद उन्होंने गेंदबाजों को पढ़ लिया जिसमें वो माहिर हैं।”