CSK

इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफलतम टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस सीजन का सफर खत्म हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा और वो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गए हैं। अब चेन्नई सुपर किंग्स सम्मान की लड़ाई के लिए खेलेगी।

ऋतुराज गायकवड़ को माना जा रहा है चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस सीजन महेन्द्र सिंह धोनी को फिर से कप्तान बनाया गया। शुरुआत में रवीन्द्र जडेजा को कप्तानी दी गई थी, लेकिन उनसे वो कामयाबी नहीं मिल सकी जिसकी उम्मीद की गई थी। इसके बाद सीजन के मध्य में फिर से धोनी कप्तान बने।

Advertisment
Advertisment

IPL 2022- महेन्द्र सिंह धोनी के बाद वीरेन्द्र सहवाग ने इस युवा खिलाड़ी को बताया चेन्नई सुपर किंग्स का कैप्टन 1

महेन्द्र सिंह धोनी अब 40 साल के हो चुके हैं, जिनका आने वाले सीजन में खेलना मुश्किल लग रहा है। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स का अगला कप्तान कौन होगा, ये बड़ा सवाल है। लेकिन भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग ने ऋतुराज गायकवड़ को कप्तानी का बढ़िया विकल्प माना है।

वीरेन्द्र सहवाग ने कहा, ऋतुराज में हैं कप्तानी के गुण

वीरेन्द्र सहवाग ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा कि “वह महाराष्ट्र की कप्तानी करतें हैं। वह काफी शांत होकर खेलते हैं। अगर वह शतक लगाते हैं तो भी शांत रहता है और 0 पर आउट होने के बाद भी उसका रिएक्शन एक जैसा ही रहता है। यह उनके चेहरे से नहीं दिखता है अगर वह शतक बनाने से खुश है या डक पर आउट होने से दुखी है।”

IPL 2022 CSK vs RCB ruturaaj gaikwad out trending on twitter

Advertisment
Advertisment

“उनके पास नियंत्रण है, वह शांत है। उसके पास एक अच्छा कप्तान बनने के लिए आवश्यक सभी गुण हैं। वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कप्तानी कर रहे हैं इसलिए उसको मैच को चलाना आता है। किसको गेंद दी जानी है, बल्लेबाजी क्रम में क्या बदलाव करने की जरूरत है, वह सब जानते हैं।”

ऋतुराज हैं बहुत शांत चित्त खिलाड़ी

सहवाग ने आगे कहा कि, “किसी के पास एक अच्छा सीजन हो सकता है, लेकिन अगर वह 3-4 और सीजन खेलते हैं, तो वह एक ऐसा कप्तान बन जाएंगे जो एमएस धोनी के बाद लंबे समय तक टीम की कप्तानी कर सकते हैं।”

ipl 2022 these three legendary players will make CSK the champion ms dhoni ruturaj gaikwad ravindra jadeja

“दुनिया एमएस धोनी को एक अच्छा कप्तान क्यों मानती है? क्योंकि वह शांत है , अपना निर्णय लेते हैं और अपने गेंदबाजों और बल्लेबाजों का अच्छी तरह से उपयोग करता है। उसके पास भाग्य भी है। भाग्य उन लोगों का साथ देता है जो बहादुर हैं और एमएस धोनी एक बहादुर कप्तान हैं। उनमें एमएस धोनी के सभी गुण हैं, एक को छोड़कर। मैं उनके भाग्य के बारे में निश्चित नहीं हूं।”