क्रिकेट से दूर इस राज्य के सैर पर हैं महेंद्र सिंह धोनी, प्रशंसको ने घेरा ली सेल्फी 1

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पिछले काफी समय से टीम से तो दूर हैं लेकिन वो इस दौरान अपने परिवार के बिल्कुल की करीब आ गए हैं जो लगातार परिवार के साथ समय गुजारने में व्यस्त हैं। पिछले साल हुए आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के संपन्न होने के बाद से ही महेन्द्र सिंह धोनी लगातार भारतीय टीम से दूर हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी कर रहे हैं इन दिनों मध्यप्रदेश की सैर

भारतीय टीम ने अब तक विश्व कप के खत्म होने के बाद से तो एक के बाद एक सीरीज खेली है लेकिन इन तमाम सीरीज में महेन्द्र सिंह धोनी का नाम नदारद है। लेकिन वहीं धोनी टीम से दूर रहने के इस समय को पूरी तरह से खुद और परिवार को दे रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

क्रिकेट से दूर इस राज्य के सैर पर हैं महेंद्र सिंह धोनी, प्रशंसको ने घेरा ली सेल्फी 2

महेन्द्र सिंह धोनी पिछले कुछ महीनों में देश-विदेश में कई जगहों पर घूम चुके हैं। जिसमें नए साल की छुट्टियां मनाने के लिए जहां उत्तराखंड की सैर पर थे तो इन दिनों वो मध्यप्रदेश की सैर पर हैं।

मध्यप्रदेश की सैर के दौरान धोनी को प्रशंसकों ने घेरा, हुई परेशानी

भारत के महान कप्तान रहे महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों अपने पूरे परिवार के साथ समय बिता रहे हैं जिसमें वो हाल ही में मध्यप्रदेश की सैर पर निकले हैं। मध्यप्रदेश की सैर के दौरान एक वायरल वीडियो में सामने आया है कि उन्हें उनके प्रशंसकों ने पूरी तरह से घेर लिया है और काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा।

Advertisment
Advertisment

महेन्द्र सिंह धोनी के मध्यप्रदेश की सैर को लेकर सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें उन्हें प्रशंसकों ने घेर लिया है और मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस वीडियो के साथ लिखा है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वो दुनिया के किस हिस्से में जाते हैं। हर नुक्कड़ पर उनके बहुत सारे प्रशंसक होंगे।

महेन्द्र सिंह धोनी की वापसी का है हर किसी को इंतजार

महेन्द्र सिंह धोनी पिछले करीब 8 महीनों से क्रिकेट से पूरी तरह से दूर हैं। लेकिन कोई नहीं जानता है कि वो कब वापसी करने जा रहे हैं। क्योंकि हर सीरीज से पहले उनकी वापसी की उम्मीद की जाती है लेकिन वो टीम में नजर नहीं आते हैं।

क्रिकेट से दूर इस राज्य के सैर पर हैं महेंद्र सिंह धोनी, प्रशंसको ने घेरा ली सेल्फी 3

वैसे पिछले साल महेन्द्र सिंह धोनी को वापसी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा था कि जनवरी तक इंतजार करे, लेकिन जनवरी का इंतजार खत्म होने के बाद अब फरवरी का महीना शुरू हो चुका है। ये तो वक्त ही बताएगा कि वो कब वापसी करेंगे।