CWC 2019: विराट-धोनी समेत इन खिलाड़ियों के लिए इंग्लैंड भेजी गई ये ख़ास चीज 1

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली विश्व कप में पहली बार कप्तानी कर रहे हैं। पहले मैच में उनकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपने अभियन की शुरुआत की है। इस मैच में टीम के लिए रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की थी। इसके साथ ही गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया था।

आशीर्वाद देने का नायाब तरीका

विराट कोहली

Advertisment
Advertisment

विश्व कप के लिए भारतीय के कप्तान विराट कोहली, विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को विश्व कप के लिए आशीर्वाद देने का नायाब तरीका ढूंढा है।

इनके लिए इनके स्कूल से मिट्टी भेजी जा रही है। इस बारे में स्टार स्पोर्टस की तरफ से ट्विटर भी किया गया है।

Advertisment
Advertisment

विराट कोहली ने शुरु किया था क्रिकेट

CWC 2019: विराट-धोनी समेत इन खिलाड़ियों के लिए इंग्लैंड भेजी गई ये ख़ास चीज 2

भारतीय क्रिकट टीम के कप्तान विराट कोहली ने उत्तम नगर दिल्ली के विशाल भारती पब्लिक स्कूल में अपने क्रिकेट की शुरुआत की थी। यहीं पढ़ते हुए विराट ने पश्चिम दिल्ली क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट खेलना शुरु किया था।

एमएस धोनी ने रांची के डीएवी जवाहर विद्या मंदिर से पढ़ाई की थी और वहीं की मिट्टी उनके लिए भेजी गई है। जसप्रीत बुमराह के लिए भी उनके स्कूल और हार्दिक पांड्या के लिए उनके क्रिकेट एकेडमी की मिट्टी भेजी गई है।