भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दक्षिण अफ्रीका से वनडे सीरीज हारने के बाद इस समय आलोचनाओं से घिरे हुए हैं| इस समय सभी लोग कप्तान धोनी की निन्दा कर रहे हैं| लेकिन भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर फारुख इंजिनियर ने उनका बचाव करते हुए कहा, कि अभी उन्हें चुका हुआ कहने का समय अभी नहीं आया है|

फारुख ने कहा, कि धोनी ने अपने देश के लिए अच्छी भूमिका निभाई है| उन्हें अभी चुका हुआ घोषित करना ठीक नहीं है| उन्होंने कहा, कि हर आदमी के जीवन में अच्छे और बुरे दिन आते ही रहते हैं| और इस समय धोनी के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं|

Advertisment
Advertisment

 

फारुख इंजिनियर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, कि हमें धोनी पर ही छोड़ देना चाहिए कि वो कब क्रिकेट से अलविदा कह रहे हैं| हमें उनके ऊपर कोई दबाव नहीं डालना चाहिए| धोनी की अगुवाई में अभी हालही में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज और वनडे सीरीज गंवाई है|

जब फारुख से से पुछा गया कि क्या विराट कोहली को सिमित ओवरों की कप्तानी बनाना चाहिए तो उन्होंने कहा, कि विराट एक अच्छे बल्लेबाज हैं और कप्तान बनने के भी हकदार हैं लेकिन उन्हें अभी कुछ और समय देना चाहिए| इसके अलावा उन्होंने टेस्ट मैच में दर्शकों की घटती संख्या के बारे में भी निराशा जतायी| और उन्होंने सौरव गांगुली को बंगाल क्रिकेट संघ का अध्यक्ष बनने पर भी बधाई दी|

Sportzwiki संपादक

sportzwiki हिंदी सभी प्रकार के स्पोर्ट्स की सभी खबरे सबसे पहले पाठकों तक पहुँचाने के...