WEATHER REPORT: अगर आज मुंबई और पंजाब मैच में बारिश ने डाली खलल, तो इस टीम के प्ले ऑफ में पहुंचने की बन जायेगी सम्भावना 1

आईपीएल 2018 का 50 मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की भिड़त किंग्स इलेवन पंजाब से होगी। प्वाइंट्स टेबल पर नजर डाल तो किंग्स इलेवन पंजाब जहां पांचवें स्थान पर हैं। वहीं मुंबई इंडियंस छठे स्थान पर बनी हुई है। टूर्नामेंट की शुरूआत में मुंबई इंडियंस काफी कमजोर रही। जबकि किंग्स इलेवन पंजाब का प्रदर्शन उम्दा रहा।

हालांकि पंजाब अंतिम समय पर काफी पिछड़ गई और टीम को तीन मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा। आज का मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। आइए मैच से पहले मुंबई के मौसम पर एक नजर डालते हैं। क्योकिं भारत भर में धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी है।  ऐसे में मौसम का आंकलन करना अहम हो जाता है।

Advertisment
Advertisment

कैसा रहेगा आज का मौसम

WEATHER REPORT: अगर आज मुंबई और पंजाब मैच में बारिश ने डाली खलल, तो इस टीम के प्ले ऑफ में पहुंचने की बन जायेगी सम्भावना 2
फोटो क्रेडिट-गूगल

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब करो या मरो की स्थिति में होगी। लेकिन इस मुकाबले में मौसम का अहम रोल होगा। आज वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम मे ऊपर बादल कमोबेश छाए रह सकते हैं। हालांकि मुंबई के कई इलाकों में धूप भी खुली रहेगी।

आज मुंबई का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं 21 किलो मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। आज के मैच में बारिश होने की संभावना कम ही दिखाई देती है।

अभी तक मुंबई का प्रदर्शन

Advertisment
Advertisment
WEATHER REPORT: अगर आज मुंबई और पंजाब मैच में बारिश ने डाली खलल, तो इस टीम के प्ले ऑफ में पहुंचने की बन जायेगी सम्भावना 3
फोटो क्रेडिट-बीसीसीआई

पिछले कई सीजन देखे जाने के बाद मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। मुंबई इंडियंस ने अभी तक 12 मैच खेले हैं। जिसमें उसने सात मैचों हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को पिछले मैच में उसी के घर में हाराया था। प्वाइंट्स टेबल पर मुंबई इंडियंस 10 अकों के साथ 6 वें स्थान पर बनी हुई है।

अर्श से फर्श में पंजाब में

WEATHER REPORT: अगर आज मुंबई और पंजाब मैच में बारिश ने डाली खलल, तो इस टीम के प्ले ऑफ में पहुंचने की बन जायेगी सम्भावना 4
फोटो क्रेडिट-बीसीसीआई

किंग्स इलेवन पंजाब अपने अंतिम मुकाबलों में पिछड़ती नजर आ रही है। टीम ने इस सीजन अपनी जबरदस्त एंट्री की थी। पहले के छह मुकाबलों में पांच मुकाबले पंजाब ने अपने नाम किए थे। वहीं बाद के छह मुकाले में पांच मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। कुल मिलाकर पंजाब ने अभी तक कुल 12 मैच खेले हैं,जिममें 6 मैचों में जीत और 6 में हार का सामना करना पड़ा। टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी के बचे दोनों मैच जीतना बेहद जरूरी है।

बारिश ने डाली खलल तो किसे होगा फायदा

आज मुंबई और पंजाब के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में अगर बारिश ने खलल डाला तो दोनों टीमो के लिए यह काफी नुकसानदायक साबित होगा. बारिश के कारण अगर यह मैच पूरा नहीं हो पाता है, तो दोनों टीमो को सिर्फ 1-1 अंको के साथ संतोष करना पड़ेगा, जो कि दोनों टीम के लिए नुकसानदायक है और दोनों टीम अपना अगला मुक़ाबला खेलने से पहले ही प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो जायेंगी. ऐसे में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स में से किसी एक के प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीद बढ़ जायेगी.