यह एक अच्छा मौका जब भारतीय टीम श्रीलंकाई टीम के दिग्गजों के बिना यह टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है और यह सीरीज 12 अगस्त से 1 सितंबर के बीच खेला जायेगा | अगर विराट की सेना इस बार यह सीरीज जीतती है तो 22 साल में यह पहली बार होगा, जब हम श्रीलंका में जीतेंगे |विराट ने ये भी कहा कि लगता है इस बार श्रीलंका में 22 साल बाद  जीत का सुख हमे इस बार मिल सकता है | 

अगर हम दोनों टीमो की तुलना करें तो टीम इंडिया के पास यह एक सुनहरा मौका है जीतने का | इस सीरीज में इस बार श्रीलंका के महानतम गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ,अजंता मेंडिस, जयवर्धन और लसिथ मलिंगा नहीं खेल रहे है , और श्रीलंका के महानतम बल्लेबाज कुमार संगकारा भी सिर्फ 2 टेस्ट खेलेंगे |

Advertisment
Advertisment

ये वह खिलाडी है जो भारत के लिए बहुत खतरनाक साबित हुए है ,और श्रीलंका के लिए काफी अच्छा साबित हुए है . इन खिलाड़ियों ने भारत की श्रीलंका के खिलाफ इतिहास ख़राब कर दी |

लेकिन पिछले 5 साल में श्रीलंका की टीम बदल गई है | 2010 तक श्रीलंका में जो खिलाडी थे अब वह मौजूद नहीं है | और भारत की तरफ से भी कुछ खिलाडी नहीं है | लेकिन इस बार मुकाबला बराबरी का है |

अगर हम श्रीलंका टीम की बात करें तो इस समय सबसे बड़ा नाम संगकारा का है | लेकिन संगकारा की यह आखरी सीरीज है | और वह इस सीरीज के बाद सन्यास ले लेंगे |
विराट कोहली ने उनके लिए भी खास प्लान तैयार किया है |

श्रीलंका को पिछले 3 टेस्ट सीरीज में से 2 में हार झेलनी पड़ी है जिसमे से भारत से पहले पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी सामिल है |

Advertisment
Advertisment

अगर हम रैंकिंग की बात करें तो भारत इस समय 5 वें स्थान पर और श्रीलंका 7 वें स्थान पर है | इस बार भारत के लिए जीत का एक सुनहरा मौका है | और अगर टीम इंडिया इस सीरीज को जीतती है तो 22 साल बाद श्रीलंका में डंका बजाना तय है |

Sportzwiki संपादक

sportzwiki हिंदी सभी प्रकार के स्पोर्ट्स की सभी खबरे सबसे पहले पाठकों तक पहुँचाने के...