.....जब सचिन को एकटक देखते रह गए थे धोनी 1

महेंद्र सिंह धोनी भारत और दुनिया के महान कप्तान हैं, और वे भारत के सबसे बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज भी हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर में वो सबकुछ हासिल किया, जो एक कप्तान अपने करियर में चाहता हैं. महेंद्र सिंह धोनी के उपर बनी फिल्म धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के ट्रैलर के मौके पर महेंद्र सिंह धोनी ने पत्रकारों से बातें किया और कई बातों का खुलासा किया.

यह भी पढ़े: इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स मुश्किल में किया कुछ ऐसा, कि अब….

Advertisment
Advertisment

महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि,

“मैनें अपनी पहली सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी, और हम सबके लिए तब सचिन तेंदुलकर भगवान थे, और मैच से पहले बैठक में वे मेरे सामने बैठे थे, और मैं उस वक्त उनसे काफी डर रहा था, और उन्हें बस देखते रह गया था.”

महेंद्र सिंह धोनी ने कहा,

“उस सीरीज में मुझे बड़े खिलाड़ीयों से ठीक से बातचीत करने का भी मौका नहीं मिला था.”

 

महेंद्र सिंह धोनी ने अपना पहला अंतराष्ट्रीय मैच बांग्लादेश के खिलाफ 2004 में खेला था, और अपने पहले ही मैच में महेंद्र सिंह धोनी शुन्य पर आउट हुए थे.

Advertisment
Advertisment

लेकिन ये बस महेंद्र सिंह धोनी के करियर की शुरूआत थी, उसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा, और भारत को 2 विश्वकप जिताए, और टेस्ट में नंबर 1 बनाया.

यह भी पढ़े: ….तो इसलिए सुरेश रैना कों नहीं मिली US में होने वाली टी-20 सीरीज में जगह

महेंद्र सिंह धोनी पहले झारखंड के रांची में रेलवे में टिकिट कलेक्टर थे, और वे अपनी स्कूल में गोलकीपर थे, और फुटबॉल खेलते थे. लेकिन उनके कोच ने उन्हें क्रिकेट खेलने की सलाह दी, और विकेटकीपर बनने के लिए कहा.

महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि,

“मेरे कोच ने मुझसे कहा था, कि तुम विकेटकीपिंग करो, क्योंकि क्रिकेट की गेंद छोटी होती हैं, और दस्ताने बड़े, तो फुटबॉल में दस्ताने छोटे होते हैं, तो गेंद बड़ी.”

 

महेंद्र सिंह धोनी उसके बाद एक महान विकेटकीपर बने, जिन्होंने दुनिया भर में अपना जलवा दिखाया.

महेंद्र सिंह धोनी के उपर बनी फिल्म धोनी द अनटोल्ड स्टोरी 30 सितंबर को रीलीज होगी, और उसमे धोनी की भुमिका सुशांत सिंह राजपुत ने निभाई हैं. तो उनके दोस्त सुरेश रैना की भूमिका में टालीवुड एक्टर रामचरन होंगे, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है, कि इस फिल्म में सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह और विराट कोहली की भूमिका में कौन होगा.

यह भी पढ़े: दिग्गज भारतीय खिलाड़ी ने टीम में जगह मिलने के बाद, किया अगली सीरीज खेलने से मना

sagar mhatre

I am sagar an ardent fan of cricket. I want to become a cricket writer, i always suport virat kohli and ms dhoni in every international match, but not in ipl in ipl i always chear for mumbai indian and...