जब शेन वार्न को सौरव गांगुली से शर्त हार कर पहननी पड़ी इंग्लैंड की जर्सी, जाने क्या था पूरा किस्सा 1

क्रिकेट जगत में स्पिन के जादूगर नाम से लोकप्रियता पाने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वार्न अब दुनिया में नहीं रहे हैं। शेन वार्न ने पिछले ही दिनों इस खूबसूरत दुनिया को केवल 52 साल की उम्र में अलविदा कह दिया। शेन वार्न तो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हमेशा जिंदा रहेंगी।

हमेशा यादों में जिंदा रहेंगे शेन वार्न

शेन वार्न भले ही अब तो हमारे बीच नहीं रहे हैं, लेकिन उन्होंने जो क्रिकेट जगत को दिया वो हमेशा ही हर किसी के जेहन में रहेगा। उनके साथ कई अच्छी और बुरी यादें रही, जो चर्चा में खास रही।

Advertisment
Advertisment

जब शेन वार्न को सौरव गांगुली से शर्त हार कर पहननी पड़ी इंग्लैंड की जर्सी, जाने क्या था पूरा किस्सा 2

ऑस्ट्रेलिया के इस लीजेंड गेंदबाज के करियर में कई सुनहरी यादें रही हैं। मैदान के अंदर हो या बाहर शेन वार्न हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते थे। इनकी कुछ यादें तो ऐसी हैं जिसे भूले से नहीं भुलाया जा सकता है।

जब शेन वार्न को पहननी पड़ी इंग्लैंड की जर्सी

शेन वार्न से जुड़ा एक ऐसा ही यादगार किस्सा आपसे हम साझा कर रहे हैं, जब शेन वार्न को ऑस्ट्रेलिया की सबसे चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड की जर्सी पहनने के लिए मजबूर होना पड़ा था। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने शेन वार्न को इसके लिए मजबूत कर दिया था।

जब शेन वार्न को सौरव गांगुली से शर्त हार कर पहननी पड़ी इंग्लैंड की जर्सी, जाने क्या था पूरा किस्सा 3

Advertisment
Advertisment

अब बढ़ते हैं इस किस्से की तरफ हुआ यूं कि साल 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी इंग्लैंड में खेली जा रही थी। इस दौरान इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाई वॉल्टेज मैच से पहले शेन वार्न और भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के बीच एक शर्त लगी थी।

सौरव गांगुली के सामने शेन वार्न ने पहनी इंग्लैंड की जर्सी

शर्त की बात करें तो यहां सौरव गांगुली ने कहा था कि इंग्लैंड की जीत होगी। तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के फेवर में शेन वार्न खड़े थे। दोनों में इस शर्त के तहत तय हुआ कि अगर इंग्लैंड इस मैच में जीता तो शेन वार्न को इंग्लैंड की जर्सी पहननी होगी, और अगर ऑस्ट्रेलिया जीता तो सौरव गांगुली को ऑस्ट्रेलिया की जर्सी पहननी होगी।

जब शेन वार्न को सौरव गांगुली से शर्त हार कर पहननी पड़ी इंग्लैंड की जर्सी, जाने क्या था पूरा किस्सा 4

इसके बाद क्या था, इंग्लैंड ने डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर ऑस्ट्रेलिया पर जीत हासिल की। फिर क्या, शेन वार्न को शर्त के मुताबिक इंग्लैंड की जर्सी पहननी पड़ी।