महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने संन्यास का अधिकारिक ऐलान कर दिया है. उन्होंने खुद अपने इन्स्टाग्राम पोस्ट के जरिये अपने संन्यास का खुलासा किया है. उन्होंने अपने अधिकारिक इन्स्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ‘आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत धन्यवाद. आज शाम 7.29 बजे के बाद से मुझे रिटायर समझा जाए.’

महेंद्र सिंह धोनी IPL खेलेंगे या नहीं इस बात से लोग परेशान

जाने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद महेंद्र सिंह धोनी IPL खेलेंगे या नहीं 1

Advertisment
Advertisment

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के अधिकारिक ऐलान के बाद फैंस से इस बात से काफी परेशान है कि वह आईपीएल में खेलना जारी रखेंगे या नहीं.

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में अब तक 190 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 42.40 की बेहतरीन औसत के साथ 4432 रन बनाए हुए हैं. आईपीएल में उनका स्ट्राइक रेट 137.85 का है. साथ ही उन्होंने 23 अर्धशतक इस लीग में लगाए हुए हैं.

महेंद्र सिंह धोनी खेलेंगे आईपीएल

I hit the ball after watching the ball: Dhoni

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए धोनी खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे. हालांकि एमएस धोनी आईपीएल खेलते रहेंगे. ऐसे में उनके प्रशंसक आईपीएल में धोनी को खेलते हुए देख सकते हैं. दरअसल, वह पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने के लिए कह चुके हैं.

विश्व कप 2019 के बाद से महेंद्र सिंह धोनी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं. हालांकि वह आईपीएल 2020 से मैदान पर वापसी करेंगे. साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी का भार भी उन्ही के कंधो पर होगा.

Advertisment
Advertisment

आईपीएल इतिहास के कई शानदार रिकॉर्ड धोनी के नाम

जाने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद महेंद्र सिंह धोनी IPL खेलेंगे या नहीं 2

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के 190 मैचों में से 183 मैचों में विकेटकीपिंग कर चुके हैं. अपने 183 मैचों की विकेटकीपिंग में उन्होंने कुल 132 डिसमिसल किये हैं. वह आईपीएल इतिहास के सबसे ज्यादा डिसमिसल करने वाले विकेटकीपर है. उन्होंने आईपीएल में विकेट के पीछे 94 कैच किये हुए हैं और 38 स्टंपिंग की हुई है.

बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीते हुए हैं. उन्होंने कुल 104 मैच आईपीएल में बतौर कप्तान जीते हुए हैं.

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाले खिलाड़ी हैं. वह अब तक आईपीएल के हुए 12 फाइनल में से 9 फाइनल खेल चुके हैं और इस दौरान वह 3 बार आईपीएल फाइनल जीतने वाली टीम के सदस्य भी रहे हैं.

vineetarya

cricket is my first and last love, I know cricket only cricket, I love watching cricket because cricket is my passion and my passion is my work my favourite player Mike Hussey and Kl Rahul