why Gautam Gambhir does commentary in IPL even after being an MP

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का नाम भारत के साथ-साथ दुनिया के बेहतरीन क्रिकेटरों की लिस्ट में शुमार है। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब गंभीर राजनीति की दुनिया में चौके-छक्कों की बरसात कर रहे हैं। इस समय वो पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद हैं, लेकिन वो राजनीति के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया में भी सक्रीय हैं। अभी हाल ही में गंभीर को आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जाइंट्स की तरफ से मेंटॉर की भूमिका में देखा गया था। इसके साथ ही गंभीर को कई बार कमेंटेटर के तौर पर भी देखा गया है।

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की यही चीज लोगों को काफी खटकती है। लोगों का कहना है कि वो अपने संसदीय क्षेत्र पर ध्यान देने की बजाय आईपीएल में अपना काम करते रहते हैं। वो आईपीएल से तो पैसा कमाते ही है, साथ ही साथ वो सांसद होकर भी पैसे लेते हैं। इसी मामले पर जब गंभीर से सवाल किया गया तो उन्होंने करारा जवाब भी दिया। उन्होंने बताया कि आखिर वो ऐसा क्यों करते हैं।

Advertisment
Advertisment

कमेंट्री करने के सवाल पर गंभीर ने दिया करारा जवाब

पूर्व भारतीय क्रिकेट और मौजूदा समय में भाजपा सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने बताया कि उन्हें कोई शर्म नहीं है कि वह ऐसा करते हैं, इस काम से वह हर महीने 5 हजार लोगों को खाना (Jan Rasoi) खिलाते हैं।

उन्होंने कहा,

”मैं आईपीएल में कमेंटरी करता हूं, काम करता हूं क्योंकि मैं एक साल में पौने तीन करोड़ यानी 2 करोड़ 75 लाख रूपये खर्च करता हूं। हर महीने पांच हजार लोगों के खाने के खर्च में मेरा पैसा लगता है। मैं ये सारा पैसा अपने पास से खर्च करता हूं, मैं एमपी फण्ड से ये पैसा नहीं लगाता बल्कि खुद के पास से लगाता हूं। मुझे कोई शर्म नहीं है कहने में कि मैं आईपीएल में काम करता हूं। जो मैं ये करता हूं, उसका एक लक्ष्य है। मैंने एक पुस्तकालय भी बनवाया है जिस पर 25 लाख रुपये खर्च हुए हैं।”

2020 में की थी जन रसोई की शुरुआत

Gautam Gambhir Jan Rasoi

Advertisment
Advertisment

गौरतलब है कि साल 2020 में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने पहली जन रसोई की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई तरह के जन रसोई की शुरुआत की। यहां पर सिर्फ 1 रूपये में थाली दी जाती है, जहां लोग पेट भर खाना खा सकते हैं। इससे गरीब और जरूरतमंद तबके के लोगों को काफी मदद मिली है। साथ ही उन्होंने अपने पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में एक पुस्तकालय की भी स्थापना की है। वहीं, गंभीर आईपीएल के सफल कप्तानों में एक रहे हैं और भारत को विश्व कप 2011 की ट्रॉफी जिताने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।