खुला राज महेन्द्र सिंह धोनी को भारतीय टीम की नंबर चार की पोजिशन को लेकर क्यों किया जा रहा है ये प्रयोग 1

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज के बैंगलुरू में खेले गए चौथे वनडे मैच में भारतीय टीम के जीत के रथ पर ब्रेक लग गया और भारतीय टीम को 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

इस मैच में भारतीय टीम को 335 रनों का टारगेट मिला था जिसके बाद भारतीय टीम शानदार सलामी साझेदारी के बाद भी चूक गया। इस मैच में कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर से नंबर चार पर हार्दिक पंड्या को भेजा और धोनी को नजरअंदाज कर दिया।

Advertisment
Advertisment

खुला राज महेन्द्र सिंह धोनी को भारतीय टीम की नंबर चार की पोजिशन को लेकर क्यों किया जा रहा है ये प्रयोग 2

महेन्द्र सिंह धोनी को एक बार फिर से किया जा रहा है नंबर चार की पोजिशन से दूर

ये तो पूरा विश्व ही जानता है कि महेन्द्र सिंह धोनी विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े फिनिशरों में से एक हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से महेन्द्र सिंह धोनी नंबर चार पर बल्लेबाजी करते नजर आ जा रहे हैं और धोनी की बल्लेबाजी से अब ये दिखने लगा है कि वो अब पिच पर टिकने और मैच को बनाने का काम कर रहे हैं।

धोनी नंबर चार जिम्मेदारी दिखा रहे हैं लेकिन कप्तान कोहली अब हार्दिक पंड्या को नंबर चार का बल्लेबाज बनाना चाहते हैं। ऐसे में सवाल तो उठने ही हैं कि आखिर धोनी से नंबर चार की पोजिशन को क्यों छिना जा रहा है।

Advertisment
Advertisment

खुला राज महेन्द्र सिंह धोनी को भारतीय टीम की नंबर चार की पोजिशन को लेकर क्यों किया जा रहा है ये प्रयोग 3

धोनी की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी से उन्हें ही नंबर चार पर करनी चाहिए बल्लेबाजी

महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने करियर में ज्यादातर पीछे उतरते हुए ही बल्लेबाजी की है लेकिन अब पिछले कुछ समय से धोनी आगे आकर बल्लेबाजी क्रम की जिम्मेदारी को संभालने का दमखम दिखाते नजर आ रहे हैं।

धोनी को बड़े समय बाद आगे आकर बल्लेबाजी का जो मौका मिला है उसे वो जमकर निभा भी रहे हैं। ऐसे में धोनी को एक बार फिर से नीचे खिसकाकर कप्तान कोहली क्या साबित करना चाहते हैं।

जिस तरह से धोनी नंबर चार पर आकर टीम के लिए काम कर रहे हैं उसे देखते हुए तो उन्हें पीछे करना टीम हित में नहीं रहने वाला है।

खुला राज महेन्द्र सिंह धोनी को भारतीय टीम की नंबर चार की पोजिशन को लेकर क्यों किया जा रहा है ये प्रयोग 4

अब धोनी दिखाने लगे हैं पिच पर टिकने का माद्दा

महेन्द्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम को आखिर में आकर कई मैचों में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से जीताए हैं। लेकिन अब धोनी की बल्लेबाजी में बड़े शॉट्स गायब से हो गए हैं लेकिन धोनी विकेट पर टिककर एक दो रन और रनिंग द बिटविन विकेट में तो आज भी उसी तरह का दम रखते हैं।

धोनी आज वर्तमान टीम में नंबर चार की जरूरत बन गए हैं। भले ही विराट कोहली ने इस नंबर के लिए कई बल्लेबाजों को अजमाया है लेकिन महेन्द्र सिंह धोनी से बेहतर खिलाड़ी विराट कोहली और भारतीय टीम को  मिल पाना मुश्किल हैं ऐसे में धोनी को ही नंबर चार पर बल्लेबाजी करनी चाहिए।

खुला राज महेन्द्र सिंह धोनी को भारतीय टीम की नंबर चार की पोजिशन को लेकर क्यों किया जा रहा है ये प्रयोग 5