महेंद्र सिंह धोनी के पास है गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ नम्बर 1 विकेटकीपर बल्लेबाज बनने का मौका 1
pc: google

आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में श्रीलंका के विकेटकीपर कुमार संगकारा ने अब तक सबसे अधिक 33 शिकार किए हैं लेकिन सक्रिय खिलाड़ियों में भारत के महेंद्र सिंह धौनी उन्हें चुनौती देते नजर आ रहे हैं। धौनी ने अब तक 11 मैचों में कुल 15 शिकार किए हैं। उनके नाम 11 कैच और चार स्टम्पिंग हैं। संगकारा ने 22 मैचों में 33 शिकार किए हैं। संगकारा ने 28 कैच लपके हैं और पांच स्टम्प किए हैं।  चैम्पियन्स ट्राफी के शुरू होने से पहले डिविलियर्स, स्मिथ और विलियम्सन को पछाड़ नम्बर 1 बने विराट कोहली

संगकारा के बाद आस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (25 शिकार, 23 कैच, 2 स्टम्प) का नाम आता है लेकिन वह क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर (19 शिकार, 17 कैच, दो स्टम्प) हैं।

Advertisment
Advertisment

सक्रीय खिलाड़ियों में धौनी के बाद इंग्लैंड के जोस बटलर हैं, जिनके नाम नौ शिकार हैं। इसके बाद भारत के दिनेश कार्तिक (तीन शिकार) और इंग्लैड के इयोन मोर्गन (3 शिकार) का नाम है।  भारत के महान बल्लेबाज सुनिल गावस्कर धोनी, विराट के नहीं बल्कि इस खिलाड़ी की कप्तानी के है कायल

धौनी के सामने संगकारा का रिकार्ड ब्रेक करने की चुनौती है। वैसे भी यह उनका अंतिम चैम्पियंस ट्रॉफी हो सकता है। वह टेस्ट मैचों से संन्यास ले लिया है। वह एकदिवसीय तथा टी-20 खेल रहे हैं लेकिन यह उनके करियर का अंतिम पड़ाव है।