क्या धोनी जल्द करने वाले हैं संन्यास की घोषणा? माही के करीबी दोस्त अरुण पाण्डेय ने कही ये बात 1

भारतीय क्रिकेट गलियारों में इन दिनों तोे सिर्फ और सिर्फ पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का नाम काफी ज्यादा ही चर्चा का केन्द्र बना हुआ है। जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से या यूं कहे कि जब से भारतीय टीम विश्व कप के सेमीफाइनल में हारी है तब से तो इस बात की अटकलें तेज हो गई महेन्द्र सिंह धोनी संन्यास ले सकते हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी का रिटायरमेंट प्लान बना सबसे बड़ा संस्पेंस

वेस्टइंडीज का दौरा सिर पर है और आज या कल में भारतीय क्रिकेट टीम का इस दौरे को लेकर सेलेक्शन होना है। ऐसे में हर किसी के मन में एक सवाल हिचकोले मार रहा है कि क्या एमएस धोनी को विंडीज दौरे पर किया जाएगा शामिल?

Advertisment
Advertisment

क्या धोनी जल्द करने वाले हैं संन्यास की घोषणा? माही के करीबी दोस्त अरुण पाण्डेय ने कही ये बात 2

खैर ये तो समय ही बताएगा कि महेन्द्र सिंह धोनी को वेस्टइंडीज के खिलाफ मौका दिया जाएगा या नहीं। लेकिन एक बात तो तय है कि धोनी की योजना को लेकर चयनकर्ताओं में इंतजार करने का धैर्य जरूर नजर आ रहा है।

महेन्द्र सिंह धोनी की धीमी बल्लेबाजी ने उठाए हैं कई सवाल

इसमें कोई दो राय नहीं है कि भारतीय क्रिकेट में महेन्द्र सिंह धोनी का बड़ा ही जबरदस्त योगदान रहा है। धोनी ने अपने पूरे करियर के दौरान प्रशंसकों का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की। लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि पिछले कुछ समय से धोनी की धीमी बल्लेबाजी से उन्हें प्रशंसकों ने आड़े हाथों भी लिया है।

क्या धोनी जल्द करने वाले हैं संन्यास की घोषणा? माही के करीबी दोस्त अरुण पाण्डेय ने कही ये बात 3

Advertisment
Advertisment

धोनी ने पिछले कुछ सालों में अपनी बल्लेबाजी की शैली को बिल्कुल ही बदल दिया है और वो अपनी आक्रमकता को छोड़कर बहुत ही धीमी बल्लेबाजी करने लगे हैं जिससे कई बार टीम को नुकसान भी झेलना पड़ा है। इसी कारण से प्रशंसकों ने धोनी की बल्लेबाजी के कारण फिटनेस पर सवाल भी उठाए हैं।

धोनी के दोस्त अरूण पांडे ने संन्यास की अटकलों को किया खारिज

धोनी संन्यास लेंगे या नहीं ये तो धोनी खुलकर नहीं बता रहे हैं लेकिन माही के करियर को लेकर उनके दोस्त अरूण पांडे ने फिलहाल के लिए तो संन्यास की अटकलों को विराम दे दिया है।

क्या धोनी जल्द करने वाले हैं संन्यास की घोषणा? माही के करीबी दोस्त अरुण पाण्डेय ने कही ये बात 4

धोनी के बिजनेस पार्टनर और पिछले लंबे समय के दोस्त अरूण पांडे ने उनके करियर को लेकर पीटीआई को कहा कि

“उनके पास संन्यास लेने की कोई तात्कालिक योजना नहीं है। उनके जैसे महान खिलाड़ी के भविष्य पर लगातार अटकलें दुर्भाग्यपूर्ण है।”

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।