वेस्टइंडीज की टीम शनिवार 22 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 रन के अंतर से हार गई थी. इस हार के बाद से वेस्टइंडीज के प्रशंसकों को लग रहा है, कि वेस्टइंडीज टूर्नामेंट से बाहर हो गई है, लेकिन ऐसा नहीं है. अब भी वेस्टइंडीज की टीम अंतिम-4 के लिए क्वालीफाई कर सकती है और इसे उसके लिए किसी अच्छे नेट-रन रेट की भी जरुरत नहीं है.
आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में वेस्टइंडीज के प्लेऑफ़ में पहुंचने के पूरे समीकरण के बारे में ही बताएंगे.
वर्तमान पॉइंट्स टेबल
यहाँ जाने वेस्टइंडीज के अंतिम-4 में पहुंचने का पूरा समीकरण
बचे हुए मैच वेस्टइंडीज को अंतिम-4 में पहुंचाने वाले समीकरण की जीतने वाली टीमें
1. पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रिका : साउथ अफ्रीका
2. बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान : अफगानिस्तान
3. इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया : ऑस्ट्रेलिया
4. न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान : न्यूजीलैंड
5. वेस्टइंडीज बनाम भारत : वेस्टइंडीज
6. श्रीलंका बनाम साउथ अफ्रीका : साउथ अफ्रीका
7. पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान : अफगानिस्तान
8. न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया : न्यूजीलैंड
9. इंग्लैंड बनाम भारत : भारत
10. श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज : वेस्टइंडीज
11. बांग्लादेश बनाम भारत : भारत
12. इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड : न्यूजीलैंड
13. अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज : वेस्टइंडीज
14. पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश : पाकिस्तान
15. श्रीलंका बनाम भारत : भारत
16. ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका : ऑस्ट्रेलिया
इन समीकरणों के साथ ऐसी होगी पॉइंट्स टेबल
टीम | मैच | जीत | हार | बेनतीजा | अंक |
1. न्यूजीलैंड | 9 | 8 | 0 | 1 | 17 |
2. भारत | 9 | 7 | 1 | 1 | 15 |
3. ऑस्ट्रेलिया | 9 | 7 | 2 | 0 | 14 |
4. वेस्टइंडीज | 9 | 4 | 4 | 1 | 9 |
5. इंग्लैंड | 9 | 4 | 5 | 0 | 8 |
6. साउथ अफ्रीका | 9 | 3 | 5 | 1 | 7 |
7. श्रीलंका | 9 | 2 | 5 | 2 | 6 |
8. बांग्लादेश | 9 | 2 | 6 | 1 | 5 |
9. पाकिस्तान | 9 | 2 | 6 | 1 | 5 |
10. अफगानिस्तान | 9 | 2 | 7 | 0 | 4 |
वेस्टइंडीज के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का सुनहरा मौका
हमारे द्वारा दिखाये गए समीकरण के अनुसार वेस्टइंडीज के 9 पॉइंट्स हो जायेंगे और वह पॉइंट्स टेबल के नंबर-4 पर पहुंच जाएगी. वहीं भारत, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई कर लेगी. इसके लिए वेस्टइंडीज की टीम को किसी अच्छे नेट-रन रेट की भी जरुरत नहीं होगी.
हालांकि, यह समीकरण का पूरा होना काफी मुश्किल है, लेकिन फिर देखा जाए, तो नामुमकिन नहीं है. वेस्टइंडीज के प्रशंसक इस समीकरण को पूरा होता देखना चाहेंगे.
इस समीकरण के अनुसार वेस्टइंडीज की टीम को अपने बचे हुए सभी तीनों मैच किसी भी हालात में जीतने होंगे. वहीं कुछ टीमों की जीत की दुवाएं करनी होगी और कुछ टीमों के हार की दुवाएं करनी होगी.