भारतीय खिलाड़ियों से कम नहीं है उनकी पत्नियाँ कोई है डांसर तो कोई बॉक्सर 1

भारत में क्रिकेट का जबरदस्त क्रेज हैं। भले ही भारत का राष्ट्रीय खेल तो हॉकी है लेकिन भारतीय खेल प्रेमियों की क्रिकेट के प्रति दीवानगी तो देखते ही बनती है। भारतीय क्रिकेटरों को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त अपनत्व नजर आता हैं। लेकिन इसी तरह से बात जब फैंस के फेवरेट क्रिकेटरों की पत्नियों की बात करें कि जब भी वो मैदान में नजर आती हैं, तो उनके लुक्स को लेकर ही आप जानते हैं लेकिन क्या आप अपने फेवरेट क्रिकेटरों के प्रोफेशन को भी जानते हैं कि वो क्या करती हैं। अगर नहीं तो आज हम आपको इसके बारे में बता ही देते हैं।

सौरव गांगुली

Advertisment
Advertisment

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट को तो बहुत कुछ दिया हैं। सौरव गांगुली ने डोना गांगुली के साथ लव मैरिज की है। सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली एक प्रोफेशनल डांसर हैं जो बंगाल में एक जानी-पहचानी डांसर के तौर पर मशहूर हैं।

भारतीय खिलाड़ियों से कम नहीं है उनकी पत्नियाँ कोई है डांसर तो कोई बॉक्सर 2

युवराज सिंह

भारतीय क्रिकेट टीम के सिक्सर किंग युवराज सिंह एक बहुत ही बड़े खिलाड़ी के तौर पर जाने जाते हैं। युवराज सिंह ने भारतीय क्रिकेट में खास मुकाम हासिल किया है। युवराज सिंह ने बॉलीवुड की अभिनेत्री हेजल किच के साथ शादी की है। हेजल किच बॉलीवुड में काम करने के साथ ही एक मॉडल के तौर पर भी काम करती है।

Advertisment
Advertisment

भारतीय खिलाड़ियों से कम नहीं है उनकी पत्नियाँ कोई है डांसर तो कोई बॉक्सर 3

दिनेश कार्तिक

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को बैसे तो भारतीय टीम में लगातार अंतराल में मौका नहीं मिल सका है। 2004 में अपना डेब्यू करने के बादसे दिनेश कार्तिक अब तक भारतीय टीम में सक्रिय हैं। दिनेश कार्तिक की पहली शादी टूटने के बाद उन्होंने दूसरी शादी भारतीय स्कवैश खिलाड़ी दिपिका पल्लीकल के साथ की हैं। दिपिका भारत की टॉप स्कवैश खिलाड़ी हैं।

भारतीय खिलाड़ियों से कम नहीं है उनकी पत्नियाँ कोई है डांसर तो कोई बॉक्सर 4

रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज हिटमैन रोहित शर्मा एक जबरदस्त बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा मौजूदा समय में विराट कोहली के बाद सबसे खतरनाक भारतीय बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा ने युवराज सिंह की मुंह बोली बहन रितिका सजदेह के साथ शादी की है। रितिका सजदेह सेलीब्रिटी मैनेजर के तौर पर काम करती हैं।

भारतीय खिलाड़ियों से कम नहीं है उनकी पत्नियाँ कोई है डांसर तो कोई बॉक्सर 5

शिखर धवन

भारतीय टीम में गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन भारत के टॉप क्लास के सलामी बल्लेबाज हैं। शिखर धवन तीनों ही फॉर्मेट में इन दिनों भारत का हिस्सा हैं। शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलियाई मूल की बॉक्सर आएशा मुखर्जी के साथ शादी की है। आएशा शिखर धवन से 10 साल बड़ी हैं।

भारतीय खिलाड़ियों से कम नहीं है उनकी पत्नियाँ कोई है डांसर तो कोई बॉक्सर 6

सुरेश रैना

भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर के धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर हैं। सुरेश रैना आईपीएल के भी एक सबसे सफल बल्लेबाज हैं। सुरेश रैना ने अपने बचपन की दोस्त प्रियंका के साथ शादी की है जो पेशे से बैंकर हैं। रैना की पत्नी ने शादी के बाद भी अपने प्रोफेशन को जारी रखा है।

भारतीय खिलाड़ियों से कम नहीं है उनकी पत्नियाँ कोई है डांसर तो कोई बॉक्सर 7

स्टुअर्ट बिन्नी

कर्नाटक के ऑलराउंडर खिलाड़ी स्टुअर्ट बिन्नी भारतीय टीम के लिए तीनों ही फॉर्मेट का हिस्सा बन चुके हैं। स्टुअर्ट बिन्नी भले ही भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं लेकिन वो इसे बरकरार नहीं रख सके। स्टुअर्ट बिन्नी ने स्पोर्ट्स प्रेजेंटर मयंति लैंगर के साथ शादी की है। मयंति लैंगर भारत में स्पोर्ट्स की जानी मानी एंकर हैं।

भारतीय खिलाड़ियों से कम नहीं है उनकी पत्नियाँ कोई है डांसर तो कोई बॉक्सर 8