30 मई 2019 से इंग्लैंड की धरती पर विश्व कप खेला जायेगा. इस विश्व कप में 10 टीमें हिस्सा लेगी. इस विश्व कप का खिताबी मुकाबला 14 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा.
यह टूर्नामेंट कुल 46 दिनों तक खेला जायेगा और कुल 48 मैच इस टूर्नामेंट में खेले जायेंगे. आईसीसी विश्व कप 2019 का पहला मैच इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच खेला जाना है.
विश्व कप 2019 के अभ्यास मैचों का कार्यक्रम हुआ घोषित
विश्व कप 2019 के अभ्यास मैचों का कार्यक्रम घोषित हो गया है. आईसीसी ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके अभ्यास मैचों का कार्यक्रम घोषित किया है. कुल 10 अभ्यास मैच खेले जायेंगे. यह अभ्यास मैच 24 मई से 28 मई के बीच होंगे. सभी टीमों को 2-2 अभ्यास मैच खेलने का मौका मिलेगा.
भारतीय टीम बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी अभ्यास मैच
आपकों बता दें, कि भारतीय टीम बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभ्यास मैच खेलेगी. 25 मई को जहां भारतीय टीम न्यूजीलैंड के साथ अभ्यास मैच खेलेगी. वहीं 28 मई को भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ अपना अभ्यास मैच खेलेगी.
भारतीय टीम विश्व कप 2019 की प्रबल दावेदारों टीमों में से एक है. भारतीय टीम विश्व कप 2019 में अपना पहला मैच 5 जून को खेलेगी. भारतीय टीम का पहला मैच साउथ अफ्रीका की टीम से होना है.
यहाँ देखें विश्व कप 2019 के अभ्यास मैचों का पूरा कार्यक्रम :
क्रम | डेट | मैच | स्थान |
1. | 24-05-019 | पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान | ब्रिस्टल |
2. | 24-05-019 | श्रीलंका बनाम साउथ अफ्रीका | कार्डिफ |
3. | 25-05-019 | इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया | हेम्पशायर |
4. | 25-05-019 | भारत बनाम न्यूजीलैंड | ओवल |
5. | 26-05-019 | साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज | ब्रिस्टल |
6. | 26-05-019 | पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश | कार्डिफ |
7. | 27-05-019 | ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका | हेम्पशायर |
8. | 27-05-019 | इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान | ओवल |
9. | 28-05-019 | वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड | ब्रिस्टल |
10. | 28-05-019 | भारत बनाम बांग्लादेश | कार्डिफ |
? BREAKING ?
The official #CWC19 warm-up fixtures have been revealed!
➡️ https://t.co/7KzQbB2UZp pic.twitter.com/uUZFZLa03n
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) January 31, 2019
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.