सचिन

ट्रोलर्स से कोई नहीं बच सकता। उनके निशाने पर कब कौन और क्यों आ जाए इस बात का अंदाजा लगाना भी मुश्किल होता है। इस वक्त क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। असल में तेंदुलकर को अफगानिस्तान के खिलाफ एमएस धोनी के प्रदर्शन के बारे में बोलना भारी पड़ रहा है। उन्होंने एक इंटरव्यू में धोनी सहित भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर निराशा व्यक्त की थी।

सचिन

Advertisment
Advertisment

सचिन ने इंटरव्यू में भारतीय बल्लेबाजों को लेकर कही यह बात

तेंदुलकर ने भारतीय बल्लेबाजों के लिए कहा कि

अफगानिस्तान के खिलाफ धोनी और केदार जाधव स​हित मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों में सकारात्मकता की कमी दिखाई दी। कप्तान विराट कोहली को छोड़कर इस टूर्नामेंट में पहली बार भारत का शीर्ष क्रम फेल हुआ। अफगानिस्तान ने दो बार की विश्व विजेता को आठ विकेट पर 224 रन पर ही रोक दिया था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह इस प्रदर्शन को देखकर निराश हुए। यह मैच और भी अच्छा हो सकता था। साथ ही केदार जाधव और धोनी के बीच हुई पार्टनरशिप से वह नाखुश थे।

मास्टर ब्लास्टर के हिसाब से जाधव के ऊपर प्रेशर था। मैच में अपना पड़ला भारी करने के लिए उन्हें किसी एक बल्लेबाज के साथ की जरूरत थी, अफसोस ऐसा नहीं हो पाया। जाधव और धोनी जो चाहते थे, उस स्ट्राइक रेट के हिसाब से नहीं खेल पाए।

मास्टर ब्लास्टर के इस इंटरव्यू के बाद ट्रोलर्स ने मास्टर ब्लास्टर को निशाने पर लेने में समय नहीं लगा और उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल कर दिया।

इस तरह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं सचिन तेंदुलकर

https://twitter.com/prime861/status/1143343088259063808

Advertisment
Advertisment

https://twitter.com/NeecheSeTopper/status/1143218629539840000

https://twitter.com/Rajansi74877574/status/1142772798907019265