विराट और बुमराह नहीं इस खिलाड़ी को सलमान खान ने बताया विश्व कप में भारतीय टीम का एक्स फैक्टर 1

विश्व कप 2019 की शुरुआत हो चुकी है. इस बार का विश्व कप इंग्लैंड और वेल्स में खेला जा रहा है. इस विश्व कप का फाइनल मैच 14 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जायेगा. इस बार कई क्रिकेट के दिग्गज भारतीय टीम के लिए महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका इस विश्व कप में अहम बता रहे है. अब बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने धोनी की तारीफ की है.

महेंद्र सिंह धोनी है भारतीय टीम के एक्स फैक्टर

महेंद्र सिंह धोनी

Advertisment
Advertisment

बॉलीवुड के दबंग खान और सुपरस्टार सलमान खान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के फैन है ये बात हम सभी जानते है. अब सलमान खान ने विश्व कप में धोनी को भारतीय टीम का एक्स फैक्टर बताते हुए कहा है कि

” मुझे ऐसा लगता है की महेंद्र सिंह धोनी इस विश्व कप में भारत के लिए एक्स-फैक्टर है. शीतलता को कभी-कभी गलत समझा जा सकता है क्योंकि यह कोई मायने नहीं रखता है. लेकिन धोनी के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं है. वह बहुत केंद्रित है. वह स्थिति से बहुत परिचित रहते हैं की मैदान पर क्या चल रहा है.”

इस विश्व कप में अहम होगी महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका

 

 

महेंद्र सिंह धोनी

Advertisment
Advertisment

अपना आखिरी विश्व कप खेल रहे महेंद्र सिंह धोनी इस समय शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. बांग्लादेश के खिलाफ खेला गया दुसरे अभ्यास मैच में वो अपने पुराने रंग में दिखे और शानदार शतक लगाया. इससे पहले धोनी ने आईपीएल में भी अपने बल्ले से खूब रन बनाए थे.

एक विकेटकीपर के रूप में भी महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका बहुत ही अहम होगी इस विश्व कप में. धोनी के बिना हमारे दोनों कलाई के स्पिनर उतने प्रभावी नहीं होते हैं खासकर कुलदीप यादव. इसके साथ रणनीति के मामले में भी धोनी कप्तान विराट कोहली की मदद करते हुए दिखाई देंगे.

5 जून को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी भारतीय टीम

महेंद्र सिंह धोनी

इस विश्व कप में भारतीय टीम का पहला मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ है. दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने पहले दो मैच इंग्लैंड और बांग्लादेश से हार चुकी है. 16 जून को भारतीय टीम का सामना मेनचेस्टर के मैदान पर पाकिस्तान की टीम से होगा. ये मैच इस विश्व कप का सबसे बड़ा लीग मैच होने वाला है.