WPL-2023-Nita-Ambani-of-Mumbai-Indians-scold-her-son-in-front-of-everyone-in-women-premier-league

WPL 2023 : वुमन प्रीमियर लीग 2023 के लिए आज मुंबई में ऑक्शन हो रहे हैं। सभी 5 टीमें अपने-अपने पसंद के खिलाड़ियों को अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। भारतीय महिला टीम के दिग्गज खिलाड़ियों पर भी जबरदस्त पैसा लुटाया। मुंबई इंडियंस ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर पर पानी की तरह पैसा बहाते हुए 1.80 करोड़ की भारी भरकम रकम देकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया।

लेकिन इसी बीच नीलामी में एक अजीब वाकया भी देखने को मिला मुंबई इंडियंस फ्रेंचाईजी की ओनर नीता अंबानी (Nita Ambani) और आकाश अंबानी (Akash Ambani) के बीच नोकझोंक होती हुई दिखी है।

Advertisment
Advertisment

Nita Ambani ने अपने बेटे की नहीं मानी बात

MI Win Best Mother's Day Gift: Nita Ambani To Akash

WPL 2023: मुंबई में वुमन प्रीमियर लीग के लिए ऑक्शन चल रहा है। जिसमें देश दुनिया के कई बड़े खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर लगी हैं।ऑक्शन की शुरुआत सबसे पहले भारतीय दिग्गज स्मृति मंधाना से हुई जिन्हें रॉयल चलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाईजी ने 3.40 करोड़ की भारी भरकम रकम देकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया है।

ऑक्शन के बीच में ही एक खिलाड़ी को लेके मुंबई इंडियंस की ओनर नीता अंबानी और उनके बेटे आकाश अंबानी में मतभेद हो गए। दरअसल यास्तिका भाटिया (Yastika Bhatiya) जब ऑक्शन के लिए आईं तो नीता अंबानी ने उनके लिए बिड लगाई और फिर वो बिड में हिस्सा लेती हीं गई।

आकाश को लेकिन यास्तिका को टीम में लेने की रुचि नहीं थी। उन्होंने अपनी माँ और मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता को 2-3 दफा हाथ पकड़ के रोकना भी चाहा लेकिन नीता नहीं रुकीं उन्होंने आखिर में यास्तिका भाटिया (Yastika Bhatiya)को 1.5 करोड़ की भारी भरकम रकम देकर अपनी टीम का हिस्सा बना लिया।

Advertisment
Advertisment

ऐसी है Mumbai Indians की WPL 2023 सीजन का वुमन स्क्वाड

IPL 2020 : Mumbai Indians applauds Nita Ambani and the Reliance Foundation for being named as the top philanthropists of 2020 - Inside Sport India

मुंबई इंडियन ने सबसे पहले भारतीय महिला कप्तान हरमनप्रीत कौर को अपनी टीम में 1.80 करोड़ की मोटी रकम देकर खरीदा। इसके अलावा उनकी टीम की सबसे महंगी खिलाड़ी बनी हैं इंग्लैंड की नताली स्काईवर (Natalie Sciver) को 3.20 करोड़ की भारी भरकम राशि देकर अपनी टीम में लिया है। इसके अलावा पूजा वस्त्रकार 2 करोड़,  यास्तिका भाटिया 1.50 करोड़ और एमेलिया कर को 1 करोड़ की रकम देकर खरीदा है।

Neelesh Ojha

Failed cricketer turned writer.