यशस्वी जायसवाल ने 203 रनों की पारी खेलकर बनाये 8 बड़े रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले एकलौते खिलाड़ी 1

विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़ दिया है। झारखण्ड के खिलाफ खेले जा रहे मैच में उन्होंने 154 गेंदों में 203 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में 17 चौके के साथ ही 12 छक्के भी शामिल थे। इस पारी के साथ ही उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं। आईये आपको उनके बारे में बताते हैं।

यशस्वी जायसवाल ने 203 रनों की पारी खेलकर बनाये 8 बड़े रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले एकलौते खिलाड़ी 2

Advertisment
Advertisment

1. लिस्ट ए क्रिकेट में वह भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाले 7वें बल्लेबाज बन गये हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, शिखर धवन, रोहित शर्मा, करणवीर कौशल और संजू सैमसन यह कारनामा कर चुके हैं।

2. यशस्वी जायसवाल लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम उम्र ने दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं। उन्होंने 17 साल और 292 रन में दोहरा शतक जड़कर दक्षिण अफ्रीकी घरेलू क्रिकेटर एलन बैरो (20 साल और 276 दिन) को पीछे छोड़ दिया है।

3. वह 21वीं सदी में जन्मे पहले बल्लेबाज बन गये हैं, जिन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ा है। इससे पहले दोहरा शतक लगाने वाले सभी खिलाड़ियों का जन्म 20वीं सदी में हुआ था।

यशस्वी जायसवाल ने 203 रनों की पारी खेलकर बनाये 8 बड़े रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले एकलौते खिलाड़ी 3

Advertisment
Advertisment

4. विजय हजारे ट्रॉफी की किसी एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड भी अब यशस्वी के नाम हो गया है। उन्होंने 12 छक्के जड़े हैं।

5. यशस्वी जायसवाल ने अपनी 5वीं लिस्ट ए पारी में दोहरा शतक जड़ दिया है। यह भी विश्व रिकॉर्ड है।

6. सबसे कम पारियों में 500 लिस्ट ए रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी यशस्वी जायसवाल के नाम दर्ज हो गया है। 5 पारियों में उनके 504 रन हैं वहीं इससे पहले 5 पारियों में ग्रीम पोलक ने 493 रन बनाये थे।

यशस्वी जायसवाल ने 203 रनों की पारी खेलकर बनाये 8 बड़े रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले एकलौते खिलाड़ी 4

7. भारतीय सरजमीं पर लिस्ट ए दोहरा शतक बनाने वाले यशस्वी बाएं हाथ के पहले बल्लेबाज हैं। इससे पहले सईद अनवर ने 1997 में 194 रनों की पारी खेली थी।

8. उन्होंने 149 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया। सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी में वह 6वें नंबर पर आ गये हैं। रोहित शर्मा ने अपने सभी दोहरे शतक के लिए 150 से ज्यादा गेंदें ली थी।