IPL 2020, VIDEO: मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी के सामने नतमस्तक हो गये युवा यशस्वी जायसवाल 1

भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को हमेशा ही युवा खिलाड़ियों प्रोत्साहित करते हुए देखा गया है और युवा खिलाड़ी भी इस दिग्गज क्रिकेटर का बहुत सम्मान करते हैं. आज सीएसके और राजस्थान के मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल का सामना महेंद्र सिंह धोनी से हुआ.

आपको बता दें कि यशस्वी जायसवाल ने आईसीसी अंडर 19 विश्वकप में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके चलते ही उन्हें आईपीएल में चुना गया था.

Advertisment
Advertisment

धोनी के सामने हाँथ जोड़कर खड़े हो गए यशस्वी जायसवाल जायसवाल

IPL 2020, VIDEO: मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी के सामने नतमस्तक हो गये युवा यशस्वी जायसवाल 2

दरअसल मैच शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोने टॉस होने के बाद जब मैदान पर यशस्वी जायसवाल से मिले तो धोनी ने जायसवाल से हाँथ मिलाया लेकिन जायसावल धोनी के सामने हाँथ जोड़कर खड़े हो गए. धोनी और जायसवाल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

https://twitter.com/mscsk7/status/1308405946335612930?s=20

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हो रहा है मैच

IPL 2020, VIDEO: मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी के सामने नतमस्तक हो गये युवा यशस्वी जायसवाल 3

Advertisment
Advertisment

आईपीएल 2020 में आज चौथा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स खेला जा रहा है. यह मुकाबला शारजाह के मैदान पर खेला जा रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. राजस्थान रॉयल्स में स्टीव स्मिथ के अलावा जोफ्रा आर्चर, डेविड मिलर और टॉम करन विदेशी खिलाड़ी के रूप में खेल रहे हैं.

चेन्नई ने अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से मात दी थी. धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई जीत का सफर जारी रखना चाहेगी. वहीं पहला मैच खेल रही राजस्थान रॉयल्स जीत के साथ आगाज करने उतरी है.