Yashasvi Jaiswal

मुंबई और उत्तर प्रदेश के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने अपनी पकड़ मजबूत तो कर ली है लेकिन इनके ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) पहली पारी में शतक लगाने के बाद दूसरी पारी में अपना खाता खोलने के लिए तरसते हुए दिखे। दूसरी पारी में Yashasvi Jaiswal के साथ ओपनिंग करने उतरे पृथ्वी शॉ ने शुरूआत विस्फोटक अंदाज में करते हुए अर्धशतक जड़ा लेकिन तब तक Yashasvi Jaiswal अपना खाता खोलने में कामयाब नहीं हुए थे। जिसे देखकर ऐसा लग रहा था कि वह खाता खोलने के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हो।

यशस्वी खाता खोलने के लिए तरसे

यशस्वी ने खाता खोलने के लिए किया शुभ मुहूर्त इंतजार ! एक रन लेकर शतक जैसा मनाया जश्न 1

Advertisment
Advertisment

मुंबई के ओपनिंग बल्लेबाज Yashasvi Jaiswal ने रणजी के सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश के खिलाफ अपनी पहली पारी में भले ही शतक जड़ा हो लेकिन दूसरी पारी में ये अपने पहले रन के लिए तरसते हुए दिखे। बता दें कि Yashasvi Jaiswal ने अपना पहला रन 54 गेंदों को खेलने के बाद लिया। मुंबई के लिए Yashasvi Jaiswal के साथ ओपनिंग करते हुए पृथ्वी शॉ ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था लेकिन तब तक Yashasvi Jaiswal अपना खाता भी खोलने में कामयाब नहीं हुए और 54 गेंदों को खेलने के बाद उन्होंने खाता खोला।

https://twitter.com/sportsfan_cric/status/1537486665840660481?s=20&t=2Oip3wvEurFLzoqXOaJHmg

खाता खोलने पर डगआउट में बजी तालियां

यशस्वी ने खाता खोलने के लिए किया शुभ मुहूर्त इंतजार ! एक रन लेकर शतक जैसा मनाया जश्न 2

जहां एक तरफ ओपनिंग करते हुए पृथ्वी शॉ ने 56 गेंदों का सामना करते हुए अर्धशतक जड़ा तो वहीं दूसरी तरफ Yashasvi Jaiswal को अपने पहले रन के लिए 54 गेंदों का इंतजार करना पड़ा। मुंबई के 21 वें ओवर में शॉ 71 गेंदों में 64 रन की पारी खेलकर आउट हुए जिसके बाद भी Yashasvi Jaiswal अपना खाता नहीं खोल पाये। जैसे ही Yashasvi Jaiswal ने 54वें गेंद पर अपना पहला रन लिया उसके बाद डगआउट में बैठे मुंबई के खिलाड़ियों ने तालियां बजाकर उनकी मौज लेने लगे। Yashasvi Jaiswal ने भी इस समय का फायदा उठाते हुए अपना बल्ला उठाकर अभिननंद स्वीकार किया जिसे देखकर ऐसा लग रहा था कि उन्होंने शतक ठोका हो।

Advertisment
Advertisment

राजस्थान रॉयल्स ने भी लिये मजे

यशस्वी ने खाता खोलने के लिए किया शुभ मुहूर्त इंतजार ! एक रन लेकर शतक जैसा मनाया जश्न 3

रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में 54 गेंदों को खेलने के बाद 1 रन बनाने के बाद Yashasvi Jaiswal के साथी खिलाड़ियों ने तो उनके मजे लिये ही साथ ही साथ राजस्थान रॉयल्स ने भी यशस्वी के इस यादगार पल का पोस्ट शेयर करते हुए मजे लिये। बता दें कि आईपीएल 2022 मं Yashasvi Jaiswal राजस्थान रॉयल्स का ही हिस्सा थे। Yashasvi Jaiswal ने अपना बल्ला उठाकर अपने पहले रन का जश्न भी मनाया जिसे देखते हुए उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी भी हंस पड़े।

बता दें कि रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में मुंबई ने उत्तर प्रदेश के ऊपर 369 रनों की बढ़त बना चुकी है जिसमें अरमान जाफर 38 पर और Yashasvi Jaiswal 47 रन पर नाबाद खेल रहे हैं।